बिलासपुर/ रेलवे मजदूर कांग्रेस का दो दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन नागपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में रेलवे कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही संगठन की भावी रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान 24 केंद्रीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस प्रक्रिया में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के मुख्यालय में कार्यरत श्री राजेश सोनकर, जो कि कार्मिक विभाग में CH.OS पद पर कार्यरत हैं, को अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।

श्री सोनकर की सरल, मिलनसार और कर्मठ कार्यशैली, वृहद अनुभव, तथा रेलवे कर्मचारियों के कल्याण हेतु निरंतर प्रयास को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। उनकी नियुक्ति की खबर से SECR के कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है। राजेश सोनकर वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वे कर्मचारियों के हितों के लिए न केवल प्रशासनिक स्तर पर मुखर रहे हैं, बल्कि हर कठिन परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। उन्होंने रेलकर्मियों को सदैव अपने परिवार की तरह माना है और उनकी समस्याओं को अपनी प्राथमिकता पर रखा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के इस अधिवेशन को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

