– जोन कार्यालय प्रांगण के साथ ही कॉलोनीयों के सामने भरा कमर तक पानी।
– नाली,नाले नहीं होने के कारण हर साल कई इलाके हो रहा जलमग्न।
बिलासपुर – निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के कुछ इलाको मे बिते दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर निगम की पानी निकासी की पोल खोलकर रख दी है। यहां कई इलाकों मे वर्षो से नाली व नाले बनवाने की मांग की जा रही है परन्तु कोई भी कार्य नहीं कराया गया है जिसका खामियाजा कुछ दिन हुई मध्यम बारिश के कारण ही क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

सिरगिट्टी के तीनो वार्डो के जिस इलाके मे पूर्व मे बाढ़ जैसे हालात हुए थे वहाँ के रहवासी के चेहरे मे चिंता की लकीर दिखने लगी है जो अपने घरो का सामान निकालने की तैयारी में जुट गए हैं। बिते दो दिनों से हो रही बारिश के चलते कई इलाको के मुख्य मार्ग सहित लोगों के घरो मे पानी घुस गया है। जबकि मौषम विभाग द्वारा आगे और तेज बारिश होने की संभावना जताई है ऐसे मे सिरगिट्टी के कई इलाके टापू मे तब्दील हो जाएगा।

गौरतलब हो को गर्मी के दिनों मे पानी की विकराल समस्या से जूझने वाला सिरगिट्टी के कई इलाके बारिश होने पर पानी निकासी की समस्या से जुझते देखा जा सकता है। यहां बिते शुक्रवार से रुक-रुक कर हो रही धीमी बारिश के चलते क्षेत्र के जोन कार्यालय सिरगिट्टी,कंचन विहार, कलकत्ता स्वीट्स के सामने की गली नयापारा गिरधारी सिंह के के सामने मुख्य सड़क,आश्रय परिसर के सामने कॉलोनियाँ ,बन्नाक चौक पूर्व माध्यमिक स्कूल अभी से तालाब मे तब्दील हो चुकी है। इसके साथ ही अगर गोकने नाले मे पानी बढ़ा तो नगपुरा पुल सहित सिरगिट्टी हाई स्कूल व इससे जुड़े कुछ इलाका फिर बाढ़ की चपेट मे आ जाएगा।

(निगम की लापरवाही के चलते घर मे घुस रहा नाली का गंदा पानी)
निगम द्वारा बन्नाक चौक के गुड्डू साहू के घर से नरेश यादव के घर तक नाली व सड़क बनवाया गया है। जिसे बनते समय ही लोगों ने संबंधित जोन कमिश्नर के साथ ही नाली की ड्राइंग करने वाले इंजीनियर को नाली की खामी बताया था। परन्तु उनके द्वारा लोगों को पानी निकासी मे कोई समस्या नहीं होने की बात कहते हुए नाली व सड़क की निर्माण करवा दी। अब नाली का पानी लोगों के आँगन व घरो मे घुस रहा है जिसकी शिकायत भी की गई परन्तु सुनंने वाला कोई नहीं है।

(दईहान पारा मे नाले के उपर कब्जा घरो मे घुस रहा पानी) नयापारा पुराना मुक्तिधाम के पास दईहान पारा इलाके मे बने नाले पर लोगों ने अतिक्रमण कर दुकान व मकाने बना रखे है जिसके कारण पानी निकासी पुरी तरह प्रभावित हो चुकी है। इस संबंध मे लोगों ने संबंधितो से बारिश पूर्व पानी निकासी हेतु व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग किए थे। ताकि असानी से पानी निकासी हो सके परन्तु किसी ने संज्ञान नहीं लिया अब यहां गली मोहल्ले के साथ ही सड़क व लोगों के घरो मे पानी भर रहा है।

