– केसरी इंगोले ने विधायक,मेयर एवं आयुक्त से स्कूल कॉलेज खुलने से पहले निराकरण कराने रखी मांग।
– तालाब मे महापौर,पार्षदो व नागरिकों ने किया श्रमदान सभी खेल मैदान का लिए जायजा।


सिरगिट्टी -(फोटो) सिरगिट्टी क्षेत्र मे रेल्वे द्वारा बाधित निस्तारीकरण मार्ग का मुआयना करने
बिल्हा विधायक, बिलासपुर मेयर, स्थानीय पार्षद एवं निगम आयुक्त संबंधितो के साथ मौके पर पहुंचे। जहाँ उपस्थित लोगों से उनकी समस्या से रूबरू हुए इस दौरान वार्ड पार्षद मेयर इन काँसिल केशरी इंगोले ने बताया की यह मार्ग क्षेत्र वाशियो के लिए जीवन दायनी मार्ग है परन्तु रेलवे द्वारा बिना वैकल्पिक मार्क की व्यवस्था किए बिना ही उक्त सड़क पर दीवार खड़ी कर दी गई है। पार्षद द्वारा बताया गया की इसी उक्त सड़क से आवागमन बंद होने से न केवल क्षेत्र वासी बल्कि
मजदूर-कर्मचारी वर्ग स्थानीय व्यावसायी समस्त क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। जबकि इसी माह स्कूल कॉलेज खुलना है क्षेत्र के सभी बच्चे इसी सड़क से अपने शिक्षा संस्थान जाते है उन्होंने संस्थान खुलने से पहले ही सड़क संबधित समस्या का निदान करने की आग्रह किए विधायक धरम लाल कौशिक,मेयर पुजा विधानी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अविलंब वैकल्पिक व्यवस्था की जाए जिससे बारिश के मौसम में नागरिकों के साथ ही स्कूली बच्चों को निस्तारीकरण में दिक्कत न हो निगम आयुक्त अमित द्वारा संबंधितो को बताया की रेलवे विभाग से समन्वय कर जल्द से जल्द निस्तारीकरण मार्ग को पुनः समकक्ष वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के साथ साथ सड़क संबंधित स्थायी समाधान के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जानकारी दी इस दौरान जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप,वार्ड 12 पार्षद विजय मरावी सहित काफ़ी संख्या मे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

(क्षेत्र के एक मात्र मैदान की किए निरिक्षण)
रेलवे परिक्षेत्र पहुंचने से पूर्व सभी बन्नाक चौक स्थित सेकंड इंन्निंग खेल मैदान का निरिक्षण करते हुए संबंधितो से जानकारी एकत्र किए।समिति के अध्यक्ष मनोज दुबे व सदस्यों ने बताया की हम सभी पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में खेल मैदान की मांग कर रहे हैं।लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है हालांकि हमारे द्वारा विधायक महोदय के अगुवाई में मुख्यमंत्री सहित खेल मंत्री को ज्ञापन सौपे है। विधायक सहित आयुक्त ने कहा की मैदान को पूर्ण रूप देने प्रस्तावित खेल मैदान को और बड़े रूप में विकसित करने एवं मिट्टी फिलिंग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की यह मैदान न केवल युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगा बल्कि क्षेत्रीय विकास और सामुदायिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देगा हम इसे शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

(जल संरक्षण हेतु तालाब मे स्वच्छता अभियान)
देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती पर बन्नाक चौक स्थित तालाब महापौर पुजा विधानी, पार्षद केशरी इंगोले,विजय मरावी व निगम कर्मी सहित नागरिकों के द्वारा श्रमदान किया गया जहाँ
महापौर ने इस अवसर पर कहा देवी अहिल्या बाई होलकर सिर्फ एक कुशल प्रशासिका ही नहीं थीं, बल्कि जल प्रबंधन एवं समाज सेवा की अद्भुत मिसाल थीं। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर हम सबको जल स्रोतों की सुरक्षा एवं स्वच्छता हेतु संकल्प लेना चाहिए।

