– थाना सिरगिट्टी अंतर्गत गोविन्द नगर के पिछे हुई थी मारपीट।
-युवक के भाई ने जिसे बताया आरोपी ओ बोला दो तीन झापट से इतना गंभीर कैसे।
बिलासपुर- न्यायधानी मे मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है जरा जरा सी बात पर आतुर होकर युवकों की टोली मारपीट पर उतारू हो रहें है ऐसा कोई दिन भी नहीं बिता जिस दिन थाने मे मारपीट के मामले की रिपोर्ट नहीं लिखाई जा रही हो। इसी प्रकार का एक मामला थाना सिरगिट्टी अंतर्गत आया है जिसमे एक युवक को लात,घुसे,लाठी से इतना मारा गया है की युवक को गंभीर हालात मे अस्पताल मे भर्ती करना पड़ गया है। पीड़ित के भाई कमल साहु ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया की बिते 14 तारिक को उसका छोटा भाई नयापारा निवासी संजय साहू पिता स्व.रामायण साहु उम्र 26 वर्ष गोविन्द नगर दुर्गा मंदिर के पीछे
गंभीर हालात मे सड़क के पास था जिसकी जानकारी बड़े भाई राजकुमार साहु ने उसे फोन पर दिया। जिसके बाद दोनों भाई घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले गए जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। कमल साहु ने रिपोर्ट दर्ज कराया है की मोहल्ले मे रहने वाले भूषण यादव व शुभम यादव द्वारा पुराने रंजिश को लेकर उसके छोटे भाई को लात,घुसे व डंडे से जमकर मारपीट किया है। जिसके चलते उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने मामले मे दो युवकों को आरोपी बना कर उसकी तलाश शुरू की थाने लाने पर रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों ने पुलिस को बताया की मामूली झापट से भला कोई इतना गंभीर कैसे हो सकता है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है वही युवक को दो दिन बाद भी होश नहीं आने पर उसे रायपुर रिफर कर दिया है जहाँ अभी तक उसकी हालात मे सुधार नहीं आया है डॉक्टरो ने उसकी हालात नाजुक बताया है।

(मामले ने लिया नया मोड़ जिसे बनाया आरोपी ओ बोले सिर्फ झापट मारने से इतना गंभीर कैसे हुआ)
उक्त मामले मे शुभम यादव व भूषण यादव को आरोपी बताया गया है। एफआई आर के अनुसार जिस दो युवकों को आरोपी बताया गया है पुलिस दोनों आरोपियों से घटना के पिछे का कारण स्पष्ट किया जहाँ एक ने बताया की किसी बात पर सिर्फ दो झापट ही उसे मारा हु। दो झापट मे भला ओ इतना गंभीर कैसे हो गया परन्तु युवक के पुरे शरीर कई जगह चोट के निशान पाए गए है। आखिर युवक मे साथ रात के अंधेरे मे क्या हुआ इस घटना को किसने देखा है। गंभीर रूप से घायल युवक के भाई का रिपोर्ट महज आरोप है या फिर जिसे इस घटना का आरोपी बनाया गया है ओ कार्रवाई से बचने कोई षड्यंत्र रच रहा है। यह जांच का विषय है।

(रजनीश सिंह थाना प्रभारी सिरगिट्टी ) पीड़ित के भाई के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसे आरोपी बताया गया है उसने सिर्फ दो तीन झापट मारने को बात किया है। आखिर उसे इतना चोट कैसे लगा दोनों मे किसकी बात सही है मामले की बारिकी से जांच की जा रही है ।

