– आखिर युवक सुनसान इलाके में कैसे आया मामला हत्या का है या और कुछ।
बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी अंतर्गत औद्योगिक परिक्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुचे पुलिस ने शव का परीक्षण किया व मामले की जांच मे जुट गई है। वही यह मामला हत्या का है या इसके पिछे कोई और कारण है उसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल जाएगा। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक परिक्षेत्र सिरगिट्टी के जय दुर्गा आयल मिल के पिछे खाली नुमा स्थान से किसी चीज की दुर्गंध आ रहा था। इसी दौरान किसी ने बताया की किसी की लाश पड़ी हुई है जिसकी सुचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई मौके पर पहुँचे पुलिस ने शव का परीक्षण किया। पुलिस की माने तो चोट के निशान नहीं पाया गया है वही लाश पुरानी होने के कारण शव फूल कर फटने लगा है थाना सिरगिट्टी प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया की युवक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष है लाश कुछ दिन पुरानी होने के कारण इस मामले मे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का असल कारण स्पस्ट हो सकेगा। मृतक की पहचान सम्भवतः बलौदा बाजार भाटापारा निवासी संतोष साहु के रूप मे हो पाई है। परन्तु परिजन के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा बहरहाल शव आगे की कार्रवाई हेतु मर्चीयूरी मे रखवा दिया गया है।

