– ग्राम पंचायत हरदी कला टोना का मामला आपचारी बालक सहित दो युवक गिरफ्तार।
– जमीन विवाद बना हत्या का कारण एक की मौत,एक गंभीर व कई घायल।
बिलासपुर-// थाना सिरगिट्टी अंतर्गत ग्राम हरदीकला टोना में बुधवार की रात
जमीन विवाद का मामला खुनी संघर्ष मे बदल गया। इस पारिवारिक विवाद मे गंभीर रूप से घायल एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया वही एक गंभीर व कई घायल है। सभी का उपचार सिम्स मे चल रहा है वही मामले मे एक अपचारी बालक सहित तीन के खिलाफ कार्यवाई की गई है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हरदी कला टोना प्रवेश द्वार के पास एक साहू परिवार के बीच जमीन और कब्जे को लेकर कई सालो से विवाद चल रहा था। जिसके बाद बीती रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया इसमे खैरा निवासी सुनील साहू पिता स्व.घनश्याम साहू उम्र 40 वर्ष,हरदी कला निवासी सागर साहू पिता रामजी साहू उम्र 21 साल के साथ ही अपचारी बालक ने अपने ही चचेरे भाइयों पर जमीन बटवारे के नाम से हाथों मे डंडे,सब्बल लेकर घर मे घुसे व पार्वती साहु से विवाद करने लगे जिसे सुनकर गीताराम साहु और वेदराम साहु बाहर निकले जिसके बाद यह विवाद खुनी संघर्ष मे बदल गया युवकों ने लाठी डंडे व सब्बल से प्राण घातक हमला करते हुए दोनों युवक के साथ ही घर के कई सदस्यों पर वार कर दिए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल गीताराम साहु पिता विश्राम साहु व छोटे भाई वेदराम साहु,रविना साहु के साथ ही अन्य घायलो को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहाँ उपचार दौरान गीताराम साहु की मौत हो गई वेदराम साहु गंभीर हालात मे अस्पताल मे भर्ती है सिरगिट्टी पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 274/2025 धारा 103(1),3(5),396 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

(अपराध का गढ़ बनता जा रहा थाना सिरगिट्टी क्षेत्र)
न्यायधानी के थाना सिरगिट्टी अंतर्गत अपराध का ग्राफ तेजी से अपना पैर पसार रही है यहां आए दिन चोरी, आगजनी, सहित मारपीट के मामला बढ़ता जा रहा है यहां हर दिन मारपीट के मामले थाने मे दर्ज हो रहा है। बावजूद पुलिस अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है बिते एक सप्ताह के भीतर थाना अंतर्गत कई बड़े मामले हुए जिसमे पहला एक युवक को दो लोगो द्वारा जमकर मार पीट की गई थी इस मामले मे युवक अभी भी खतरे से बाहर नहीं है। जिसके बाद बन्नाक चौक मे हुई हत्या वही यह तीसरा मामला है जिसमे एक जमीन विवाद ने युवक की जान चली गई ।

(मृतक- गीताराम साहु )


समय पूर्व सुलझाया गया मामला तो नहीं बनता विवाद का कारण)
परिवार वालो की माने तो जमीन का विवाद कई सालो से चल रहा था दरअसल दो भाइयो मे बटवारे के बाद एक ने अपना जमीन बेच दिया। वही जमीन बेचने के बाद उसके बेटो ने अपने छोटे भाई के हिस्से की जमीन का बटवारा मांग रहा था जिसके कारण यह घटना घटित हुई है। इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार को शोक में डुबो दिया, बल्कि समाज में भूमि विवादों के कारण बढ़ती हिंसा की प्रवृत्ति को भी उजागर किया है। यह घटना एक बार फिर बताती है कि पारिवारिक विवाद यदि समय रहते सुलझाए न जाएं तो वह सामाजिक संकट में तब्दील हो सकते हैं। प्रशासन को ऐसे मामलों में मध्यस्थता की प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए,ताकि विवाद कानूनी प्रक्रिया से सुलझें न कि हिंसा से।

