– पुजारी व चौकीदार के कमरे मे बाहर से कुंदा लगाकर घटना को दिए अंजाम।
– सिरगिट्टी से जुड़े ग्राम नगरौडी कलुवा बाबा आश्रम का मामला।

बिलासपुर// चोरो ने कभी घर तो कभी दुकानों मे चोरी की घटना को अंजाम दिया इसी के साथ अब चोरो ने भगवान के घर भी सेंधमारी कर दिया जहाँ से पुजारी व चौकीदार को उसके ही कमरे पर बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरो ने यहां से भगवान के त्रिशूल,नागफनी,सहित दानपेटी मे रखे हजारों रुपए को अपना निशाना बनाया है। जिसकी रिपोर्ट चकरभाठा थाने मे किया गया है इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी से जुड़े ग्राम पंचायत नगरौडी हरदी कला स्थित तपोवन कलुवा बाबा आश्रम है जहाँ बिते रात अज्ञात चोरो ने बाउंड्रीवाल फांद कर मंदिर परिसर मे घुसे व बड़े ही चतुराई से चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

चोरो ने पहले चौकीदार व पुजारी के कमरे को सामने से बंद कर दोनों को उसी के कमरे मे बंधक बना लिया। जिसके बाद तीनो मंदिर मे एक एक करके चोरी की घटना को अंजाम दिए चोरो ने शिव मंदिर से तांबे के बड़े शेषनाग,पीतल का वजनी त्रिशूल,रुद्राक्ष की मालाए वही कलुवा बाबा मंदिर से दान पेटी का ताला तोड़ नगद राशि, कलश व 57 नग तांबे दिया व नाथल दाई मंदिर से दान पेटी में रखें अनुमानित 50 हजार रुपए ले उड़े दान पेटी को तोड़ने चोरो ने मंदिर मे कार्य मे उपयोग आने वाले गैती का उपयोग किया है। वही चोरो ने वाटर कूलर मे लगे स्टील के नल को भी नहीं छोड़ा चोरो ने इन तीनो मंदिरो से लगभग 1 लांख रुपए के समान को अपना निशाना बनाया है। मंदिर मे चोरी होने की सुचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम खोजी कुत्ते के साथ मौके पर पहुंचे व घटना के तह तक जाने का प्रयास किए बहरहाल इसकी रिपोर्ट तपोवन कलुवा बाबा समिति के सदस्यों ने थाना चकरभाठा मे दर्ज कराया है पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है।

