– बिते शनिवार की रात एक व्यक्ति नें तेंदुआ देखने का किया था दावा।
– दुसरे दिन भी कोई जानकारी नहीं बावजूद सकते मे रहवासी।
– सोशल मीडिया में जमकर हुआ वीडियों वायरल निकला दो साल पुराना।
बिलासपुर // सिरगिट्टी इलाके के वार्ड क्रमांक 10 स्थित सूर्यवंशी मोहल्ले मे बिते रात तेंदुए दिखने की बात से वहाँ के रहवाशियों मे दहशत फैल गई है। आखिर यह बात सही है की महज अफवाह यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है एक दो को छोड़ सभी क्षेत्र मे तेंदुवे की मौजूदगी को लेकर अफवाहें उड़ानें की बात कर रहें है। लोगो की माने तो उनका यह भी कहना है की अगर तेंदुवा इस इलाके मे होता तो किसी पालतू पशुओं का शिकार जरूर करता परन्तु इस तरह की कोई घटना घटित नहीं हुई है। इस लिए इसे सिर्फ अफवाह ही कहा जा सकता है बहरहाल सिरगिट्टी मे तेंदुए दिखने की खबर आग की तरह फ़ैल गई स्थानीय लोग इससे दहशत मे नजर आए वही सोशल मीडिया में इसको लेकर पुरे दिन चर्चा होता रहा। वही वन अमले नें भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिनके द्वारा क्षेत्र के तरफ रुख नहीं मोड़े दरअसल कुछ महीनो से जिले के कई क्षेत्रों मे तेंदुए की दिखने की खबर से अमला भी परेशान हो चूका है। इसी कड़ी मे सिरगिट्टी के सूर्यवंशी भवन के पास बिते शनिवार रविवार की मध्यरात्रि किसी व्यक्ति नें रात्रि दो बजे भवन मे सोने के दौरान कुत्तो की आवाज सुनकर उठकर बाहर निकलने पर वहाँ तेंदुआ देखने का दावा किया था। परन्तु सिवाय एक व्यक्ति को छोड़ किसी नें न ही तेंदुए की आवाज सुनी और न हीं किसी नें उसे देखा है वही वार्ड पार्षद पुष्पेंद्र साहु द्वारा भी अपने स्तर पर जानकारी जुटाने पर इस संबंध मे कोई विशेष जानकारी नहीं मिलते हुए महज अफवाह होने की बात कही गई है ।


(सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो)
किसी ने एक वीडियो को एडिटिंग करके सिरगिट्टी बिलासपुर का वीडियो बताकर उसे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया है लोग अख़बार मे खबर के साथ ही इस वीडियो को सिरगिट्टी का होना मान रहें है। परन्तु वही वीडियो 2022 का होना पाया गया है जिसमे रात्रि के अंधेरे मे कुत्ते को तेंदुआ दौड़ाते हुए दिख रहा है जो की महाराष्ट्र के नासिक का है जो 9 जून 2022 का है।
अभिनव कुमार
(एसडीओपी वन मंडल बिलासपुर)
सिरगिट्टी मे तेंदुए होने की सिर्फ खबर मिली है इसकी पुस्टि नहीं हुई है कई स्थानों पर इस तरह के अफवाह भी लोग फैला रहें है जानकारी भी ली गई जिसमे आगे कोई सुचना नहीं आई है।

