– बिते दिनों चोरी के बाद आगजनी की घटना से मचा हड़कंप पुलिस के लिए चुनौती ।
– थाना सिरगिट्टी के आश्रय परिसर मे दो कार आग के हवाले वही दो कार से बैटरी हुई चोरी।

बिलासपुर – निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के कुछ इलाकों मे अपराध का ग्राफ तेजी से अपना पैर पसार रही है चोरी की घटना से अब तक लोग डर के साए मे रात गुजार रहें थे वही अब घर के बाहर ख़डी वाहनों को आग को हवाले किए जाने से एक बार फिर लोगो मे हड़कंप मच गया है। थाना सिरगिट्टी अंतर्गत रहने वाले लोग इन दिनों चोरो व असामाजिक तत्वों के आतंक से परेशान है बिते दिनों जहाँ दो सोने चांदी की दुकान मे लाखों रुपए के आभूषण चोरी हुई थी वही शनिवार की दरमियानी रात सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 11 आश्रय परिसर निवासी संजय कुमार दुबे अपने घर के पास अपनी स्विफ्ट डिजायर क्रमांक सीजी 10- एडी 8783 को रात मे खड़ा कर घर चला गया। जिसे देर रात अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। आग लगने से कार मे लगी टायर फटने लगा जिसकी आवाज सुन कुछ लोग निकले व इसकी जानकारी डायल 112 सहित फायर ब्रिगेड को दी परन्तु जब तक दमकल पहुंची तब तक कार धू-धू कर पूरी तरह जल चुकी थी। वही दूसरी तरफ उसी घटना से महज कुछ ही दुरी पर कुलदीप सिंह के कार क्रमांक बीआर 01 -डीए 1282 को पिछले हिस्से से आग लगाया गया है जिससे उनके कार का पिछला हिस्से का काच पूरी तरह जल गया है गनिमत रही की समय रहते लोगो नें उस पर काबू पा लिया गया। आज्ञात तत्वों नें यहां एक साथ तीन कार को आग मे फुकने की कोशिश किया है जिसमे से तिसरे कार का सिर्फ ढका कपड़ा ही जल पाया है। रविवार सुबह जब लोगो को इसकी जानकारी हुई मोहल्ले वाशियो मे हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बस्ती वासियों की भीड़ एकत्रित हो गई उक्त दोनों मामले के साथ ही क्षेत्र मे घटी अन्य चोरी की रिपोर्ट थाना सिरगिट्टी मे दर्ज कराई गई है।

(थाने के मुख्य चौक मे चोरी के बाद कारो मे आगजनी की घटना से क्षेत्र वासी सहमे)
थाना सिरगिट्टी अंतर्गत बिते दिनों बन्नाक चौक निवासी नितीश सोनी व तिफरा के दुकानो से चोर नें बड़ी ही सरलता से चोरी की घटना को अंजाम देकर लगभग तीन से चार लांख रुपए के कीमती सोने चांदी के ज़ेवर पर अपना हाथ साफ किया था जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास है। बावजूद अब तक उस मामले मे पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है एक बार फिर इलाके मे आगजनी की घटना से पुलिस सुस्त चोर चुस्त वाली बात को झूठलाया नहीं जा सकता। सिरगिट्टी पुलिस को इन मामलो मे कड़े रुख के साथ ही अपनी जांच टीम को चुस्त करने की जरूरत है ताकि यहां के वासी रात्रि मे चैन की नींद सो सके ।

(एक साथ दो कारो से बैटरी ले उड़े चोर)
जिस रात आज्ञात लोगो नें आगजनी की घटना को अंजाम दिया है उसी रात नयापारा कृतिनगर मे रहने वाले गणेश कोरी व रौनक छाबड़ा के घर के सामने खडे उसके कार से आज्ञात चोर नें बैटरी निकाल कर बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उक्त इलाके मे लगातार इस तरह के मामले लगातार घट रही है बिते दो वर्ष पहले भी इस इलाके मे एक मकान मे खडे दो बाईक को आग के हवाले किया गया था इसी इलाके के संतोषी मंदिर के पास भी एक कार को आग मे झोका गया था। एक बार फिर इस तरह के घटना से क्षेत्रवासियो को रात जगाई करने के लिए मजबुर होने की जरूरत आन पड़ी है।
(बाहरी लोगो के साथ ही कबाड़ियों का बाढ़)
निगम क्षेत्र सिरगिट्टी मे बिते कई वर्षो से नेटवर्किंग मार्केट अपना पैर पसार चुकी है जिसमे राज्य के साथ ही अन्य राज्यों के दो हजार से भी अधिक युवक युवतियाँ यहां किराए के मकान मे रह रहे है शिकायत होने के बावजूद मानो पुलिस महकमे को कोई सरोकार नहीं है। वही इस इलाके मे बेरोकटोक कबाड़ियों का जाल बिछा हुआ है जो क्षेत्र मे बिना किसी डर भय के चोरी के समान खरीदने मे माहिर है इनकी दुकाने बंद परन्तु काम चलते रहता है पुलिस प्रशासन को इनके गतिविधि पर भी अंकुश लगाते हुए उचित कार्रवाई करने की जरूरत है।

