– बन्नाक चौक के 300 मतदाताओ के नाम नयापारा के बूथ मे समस्या से झूझते रहें मतदाता।
बिलासपुर सिरगिट्टी – नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फ़रवरी की सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सिरगिट्टी के अधिकांश बूथों मे मतदाताओ की भीड़ देखी गई जिसके बाद शाम 4 बजे तक सभी बूथ खाली हो गए इस दौरान एक दो करके लोग पहुंचते रहें। यहां नगर निगम बिलासपुर के तीन वार्ड आते है जिसमे वार्ड क्रमांक 10,11,12 सामिल है इस बार एक ही ईवीएम मशीन पर महापौर और पार्षद के लिए एक साथ मतदान करने को लेकर मतदाताओ मे काफी समस्या देखी गई। दरअसल क्षेत्र के मतदाताओं को इस संबंध में पहले जागरूक नहीं की गई थी जिसके चलते मतदाता एक बटन दबाने के बाद मशीन से आवाज निकलने का इतंजार करते रहें जिन्हे दूसरा बटन दबानें की हिदायत दी गई। इस तरह की स्थिति अधिकांश मतदाताओ मे देखी गई इसके साथ ही मशीन मे लगे ब्लैक एंड व्हाइट फोटो मे चेहरा स्पष्ट नहीं होने के कारण मतदाताओं को अपनें प्रत्याशी को चुनने मे छाप का सहारा लेना पड़ा। क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों मे पूर्व मे हुए विधानसभा चुनाव के अपेक्षा नगरीय निकाय चुनाव मे व्यवस्था नजर नहीं आई न ही केंद्रों मे मतदाताओ के लिए सेल्फी जोन बनाया गया न ही पिने के लिए पानी की व्यवस्था रही। वार्ड क्रमांक 10 गुरु गोविंद सिंह नगर,11 संत कबीर दास वार्ड 12 बूढ़ादेव नगर मे कुल 55 प्रतिशत मतदान हुआ बहरहाल थोड़ी बहुत नोक झोक के बाद यहां मतदान शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ वही ईवीएम मे प्रत्याशियों के किस्मत कैद हो गए है।

(चेहरा स्पष्ट नहीं छाप पर टिकी निगाहे दुविधा मे रहें मतदाता)
एक साथ दो प्रत्यासी को चुनने मे मतदाता को काफी समस्या उत्पन्न हुई दरअसल कई लोग बिना पढ़े लिखे रहते है। मशीन पर चेहरा स्पष्ट नहीं होने व पढ़े लिखें नहीं होने के कारण अधिकांश लोग अपना पार्षद प्रत्याशी चुनने के एवज मे उपर छाप देख महापौर के लिए ईवीएम का बटन दबाए हैं। जिससे कही न कही दोनों पार्टी के महापौर प्रत्याशी को इसका लाभ मिल सकता है। क्योंकि अधिकांश महिलाओं ने मतदान के बाद यह जाहिर की है की समझ ही नहीं आया चेहरे नहीं दिखने के कारण छाप पर बटन दबा दिए। कुछ नें बताया कि ऊपर पार्षद के लिए बटन दबाए हैं और कंफर्म करने के लिए नीचे भी उसी छाप पर बटन दबा दिए हैं जबकि पार्षद के लिए उन्हें निचे बटन दबाना था और महापौर के लिए उपर ।

(व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं बुजुर्गो व दिव्यांगों को हुई समस्या)
निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के किसी भी बूथ मे व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं की गई थी जिसके चलते क्षेत्र के बुजुर्गों के साथ ही दिव्यांगो को काफी समस्या से जूझना पड़ा। ऐसे व्यक्ति अपने मताधिकार को प्रयोग करने डंडे के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचे जिसमे कुछ अस्वस्थ लोग भी सामिल थे जो अव्यवस्था देख बिना मतदान किए ही वापस लौटने मजबूर दिखे सूत्रों की माने तो यहां पहले व्हीलचेयर की व्यवस्था होती थी। परंतु यहां के सभी व्हीलचेयर को निगम द्वारा तिफरा ले जाया गया है जिसके चलते यहां की जनता को दिक्क़तो का सामना करना पड़ा।

(हिरानगर स्कूल मे दोनों प्रत्याशी प्रतिनिधि के बिच कहा सुनी)
सिरगिट्टी के बूथ क्रमांक 71 से लेकर 77 तक बन्नाक चौक स्थित हिरानगर स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां करीबन 10 बजे भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि द्वारा बूथ के अंदर जाकर लोगों से अपने पक्ष मे मतदान डालने बोला जा रहा था। जिसकी जानकारी पड़ते ही कांग्रेस प्रत्याशी के प्रतिनिधि वहां पहुंचे और दोनों के बीच कहां सुनी हुई हालांकि बिच बचाव के चलते दोनों शांत हो गए जिसके बाद शांतिपूर्ण माहौल में यह चुनाव संपन्न हुआ।

