कन्हैया कौशिक -बिलासपुर

सिरगिट्टी बन्नाक चौक स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में नवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में रास गरबा,डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया आयोजन का शुभारंभ एमड़ी डॉ.जी.एस पठनायक ने मां अंबे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके साथ ही समस्त अतिथियो व स्कूल सदस्यों के द्वारा मां अंबे की आरती कर गरबा नृत्य का शुभारंभ किया। इसके बाद गरबा के पारंपरिक गीतों पर स्कूल मे पढ़ने वाले बच्चो के अभिभावको सहित स्कूली विद्यार्थियो ने थिरकना शुरू किया। गरबा डांडिया नृत्य में सभी ने रंग-बिरंगी पोशाकें पहनकर भारतीय संस्कृति को साकार किया। संस्था प्रमुख डॉ.जी.एस पठनायक द्वारा अपने उद्बोधन मे कहा की विद्यालय की छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार हर पर्व पर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित करता चला आ रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में मानसिक और शारिरिक ज्ञान बढ़ता है जो आज के समय मे हर बच्चों को दिया जाना बहुत ही आवश्यक है। इस गरबा डांडिया उत्सव में छोटी-छोटी कन्या भी हिस्सा लेती है उनका उत्साह बढ़ाने के लिए उनको पुरस्कृत भी किया जाता है। आयोजन मे डायरेक्टर लेखा श्री पठनायक सीईओ मुकेश शराफ सहित अतिथि के रूप मे डॉ देवेंद्र कौशिक,पार्षद पुष्पेंद्र साहु,संतोष यादव,भृगु अवस्थी,आनन्द श्रीवास,पवन तिवारी उपस्थित रहें वही इस कार्यक्रम मे पुरुषो के मुकाबले महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया उक्त गरिमामई आयोजन को सफल बनाने संस्था की प्रचार्या संतोषी डाकवा सहित समस्त शिक्षक जुटे रहें।




