– प्रत्येक माता पंडालो मे चुनरी सहित चढ़ाया गया श्रीफल।
– चुनरी यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत,भव्य शोभा यात्रा रहा आकर्षण का केंद्र।
– बन्नाक चौक सिरगिट्टी मे आज असत्य पर सत्य की जीत दशहरे का आयोजन।
बिलासपुर – (सिरगिट्टी)
शहर से जुड़े सिरगिट्टी क्षेत्र में देशवाशियों की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर एकलव्य परिवार द्वारा शारदीय नवरात्रि की सप्तमी पर नगर मे बाजे गाजे के साथ भव्य चुनरी शोभायात्रा का आयोजन किया गया यात्रा शीतला माताचौरा बन्नाक से विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई।

उक्त यात्रा मे महिलाए पितृ परिधान मे वही पुरुष सफ़ेद वस्त्र धारण किए माता का फिट चुनरी पकड़े हुए शामिल हुए यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया यात्रा के दौरान माता विराजित समस्त माता पंडालो मे चुनरी चढ़ाते हुए श्री फल अर्पित किया गया। नगर भ्रमण के पश्चात यात्रा काली माता मंदिर तारबाहर पहुंची जहां माता का पूजन अर्चन कर सभी भक्त जनों एवं माताओं बहनों ने नगर में सुख समृद्धि की कामना को लेकर माता को चुनरी अर्पित की।

गौरतलब हो कि नवरात्र में चुनरी यात्रा का बड़ा महत्व होता है इस यात्रा में शामिल होने के लिए सिरगिट्टी सहित आस पास ग्रामीण अंचल से भी श्रद्धालु सामिल हुए। इस यात्रा में शामिल भक्त संगीत की धुन पर माता की भक्ति में थिरकते नजर आए चुनरी यात्रा की अगुवाई में बग्गी के साथ ही मां दुर्गा की झांकी सजाई गई जिसमें बच्चे मां दुर्गा के रूप में सबको आकर्षित कर रहे थे।

वही बब्बर शेर भी अपना कर्तब् दिखाते नजर आए शाम 5 बजे निकली भव्य चुनरी शोभा यात्रा मे हजारों की संख्या मे लोग सामिल हुए जो देर रात तक चलता रहा उक्त आयोजन को सफल बनाने बन्नाक चौक एकलव्य परिवार के साथ ही सभी जुटे रहे।

(सुख-शांति के लिए निकाली यात्रा)
चुनरी यात्रा में शामिल भक्तों ने बताया कि क्षेत्र की महिला, पुरुष एवं बच्चों ने मिलकर यह यात्रा निकाली है। चुनरी यात्रा निकाले जाने के पीछे का उद्देश है अंचल, जिला, प्रदेश और देश में खुशहाली तथा अमन-चैन कायम रहें। भक्त यह चुनरी माता रानी को भेट करके उनकी पुजा-अर्चना कर,उनकी प्रार्थना करते है। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष यह चुनरी यात्रा नवदुर्गा उत्सव पर निकाली गई है। जिसमें शहर और गांव की महिलाएं,पुरुष सहित अन्य मैया के भक्त हिस्सा लिए हैं।

(माँ त्रिपुर सुंदरी मरी माई मंदिर मे हुआ सामूहिक कन्या भोज)
सिरगिट्टी लोको कालोनी स्थित माँ त्रिपुर सुंदरी मरी माई मंदिर मे नवरात्र अष्ट्मी के पावन पर्व के अवसर पर पूजा समिति द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर सामूहिक कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमे आस पास के 108 कन्याए शामिल हुए कन्या भोज पूर्व मंदिर के सदस्यों के द्वारा सभी कन्याओ का पैर धुला कर विधिवत पूजा अर्चना की गई जिसके बाद कन्या भोज प्रारंभ किया गया।
(बन्नाक चौक सिरगिट्टी मे मनाई जाएगी

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी)
प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी बन्नाक चौक स्थित उद्योग नगरी दुर्गा उत्सव समिति पंडाल समीप असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजय दशमी मनाया जाएगा गौरतलब हो की इसके लिए पूरी त्यारी कर ली गई है। इसके साथ ही राम रावण संवाद के साथ ही दशहरे का आयोजन भी किया जाएगा जिसमे राम लक्ष्मण व रावण के मध्य युद्ध होगा आयोजन को अतिम कड़ी देने रावण दहन कर एक दूसरे को इस पावन पर्व की बधाई दी जाएगी।
(कैमरे की नजर से चुनरी यात्रा की झलकियां)



प्रिंट मिडिया नवभारत,पोर्टल नव संवाद के तरफ से आप सभी को विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनायें।


