– सिलपहरी की घटना जानकारी जुटाने मे जुटी पुलिस।
– घटना मे चालक की स्थिति बना सस्पेंस नहीं मिल पा रही जानकारी।

बिलासपुर सिरगिट्टी – थाना सिरगिट्टी अंतर्गत औद्योगिक परिक्षेत्र सिलपहरी मे एक पानी टंकी को जमीदोज करते समय पानी टंकी का मलमा भरभराते हुए जेसीबी के उपर गिर गया इस घटना मे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया परन्तु इसकी किसी प्रकार की जानकारी थाने मे देना उचित नहीं समझा गया लिहाजा सुचना मिलने पर थाना सिरगिट्टी पुलिस घटना के संबंध मे जानकारी जुटाना चाहे परन्तु उनके हाथ भी कुछ नहीं लगा। थाना सिरगिट्टी स्थित औद्योगिक परिक्षेत्र सिलपहरी स्थित अग्रवाल स्पेक्चर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी है जिसके ठीक पीछे सीएसआईडीसी की जमीन पर पुरानी पानी टंकी था वर्तमान मे किसी अग्रवाल परिवार द्वारा उससे लगे जमीन को लीज मे ली गई है जिसके द्वारा उक्त स्थान पर खडे पानी टंकी को गिराने हेतु जेसीबी लगाया गया था। पहले जेसीबी के द्वारा दो पाए को तोड़ा गया जिसके बाद तिसरे पाए मे जोर देते ही पूरा पानी टंकी भरभरा कर कुछ हिस्सा जमीन तो कुछ जेसीबी के ऊपर ही गिर गया प्रत्यदर्शियों के मुताबिक उस दौरान जेसीबी का चालक जेसीबी मे ही था जिसके उपर टंकी का पाया गिरने से घंटो जेसीबी मे ही फसा रहा जिसे तोड़कर बाहर निकाला गया व गंभीर हालात मे अस्पताल ले जाया गया। उक्त घटना मंगलवार की है परन्तु बुधवार तक इसकी कोई भी जानकारी या सुचना थाने मे नहीं दी गई बुधवार को सोशल मिडिया के जरिए एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमे एक युवक द्वारा सिलपहरी मे एक पानी टंकी तोड़ने तोड़ते टंकी गिरने से चालक की मौत होने की बात की गई जिस वीडियो से मानो हड़कम मच गया मौके मे जब नवभारत की टीम पहुंची तो कुछ लोग वहा उपस्थित थे जिनसे पूछने पर बताया गया की युवक की स्थिति से अवगत नहीं है परन्तु वह स्वम इस गाडी का मालिक है जिसका नाम नीरज ठाकुर बताया गया परन्तु थाने मे इसकी किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।

(दुर्घटना इतना भयानक की जेसीबी के उड़ गए परखच्चे)
घटना के दूसरे दिन घटना स्थल से निकाल कर जेसीबी को थोड़े दूर मे रखा गया है जिसमे जेसीबी के अंदर चालक के बैठने वाला स्थान के परखच्चे उड़ गए है जिसे देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। की चालक की स्थिति क्या होंगी बहरहाल पुलिस भी इस मामले की जानकारी जुटाने मे जुटी हुई है आखिर कार वह युवक कौन है उसकी स्थिति क्या है यह सवाल सभी के मन मे है।
विजय चौधरी (थाना सिरगिट्टी प्रभारी)
थाना क्षेत्र मे इस तरह की घटना की जानकारी नहीं दी गई है परन्तु लगातार फोन व वीडियो आने पर उसे गंभीरता से लेते हुए उस स्थान पर टीम भेजी गई घटना जरूर हुई है। परन्तु इसके संबंध मे कोई भी जानकारी थाने मे नहीं दी गई है घटना मे जेसीबी चालक की स्थिति क्या है स्पष्ट नहीं हो पा रही है न हीं परिजन की जानकारी मिल पा रही है जानकारी जुटाने मे लगे हुए है।

