मतदान केंद्रों में मतदाताओं का सहयोग कर रहे हैं मतदाता मित्र..
जिले के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की..
बिलासपुर-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने आज सवेरे बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के मिशन उच्चतर माध्यमिक स्कूल स्थित आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 59 में आम लोगों के साथ कतार में लगकर मतदान किया। कलेक्टर ने सपत्नीक मतदान किया। नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार और उनकी पत्नी सीएसपी श्रीमती पूजा कुमार ने भी मतदान किया।

सीईओ जिला पंचायत श्री आर.पी. चौहान ने भी यहां मतदान किया। कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केंद्र में उपस्थित सुरक्षा बल के जवानों के साथ हाथ मिलाकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारी को भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए आल द बेस्ट कहा। कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केंद्र में बनाए गए सेल्फी जोन में सेल्फी भी लिया। कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी मतदाताओं को जागरूकता के साथ मतदान करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने सभी मतदाता से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

लोकसभा निर्वाचन में सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदाता सहायक (वोटर असिस्टेंट) उपलब्ध हैं। वोटर असिस्टेंट द्वारा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम ढूंढने और मतदान केंद्र के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे है। इसके अलावा मतदाता मित्र के रूप में एनएसएस व स्काउट गाइड के कैडेट्स भी मतदान केंद्रों में दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों तथा शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने एवं व्हील चेयर, पेयजल, शरबत ,प्राथमिक स्वास्थ्य उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे है। मतदाताओं ने कहा कि इनके सहयोग से ही हम मतदान केन्द्र तक वोट डालने पहुंचे है। प्रशासन की यह अच्छी सुविधा है, जिसके लिए सभी ने प्रशासन की सराहना की।

(पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विद्यायक सपरिवार के मतदान ) पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक अपने परिवार के साथ परसदा स्थित बूथ पर मतदान किए । वही सिरगिट्टी सहित ग्रामीण अंचलो मे भी मतदाताओ मे मतदान के प्रति काफी जागरूकता दिखी।


