– सिरगिट्टी पुलिस मर्ग कायम कर परिजनों की तलाश मे जुटी।
– पुलिस की माने तो बीमारी नहीं तो अत्यधिक धुप के चलते हुई है मौत।

बिलासपुर सिरगिट्टी – थाना सिरगिट्टी अंतर्गत आने एक तालाब मे एक अज्ञात बुजुर्ग की लाश मिलने से क्षेत्र मे सनसंनी फैल गई सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। बहरहाल शव को पुलिस ने मर्चेंयूरी मे रखवा कर परिजनों की तलाश की ज रही है ताकि पहचान होने पर शव वारिसों को सौंपा जा सके। निगम क्षेत्र सिरगिट्टी से लगे माँ मरी माई मंदिर तालाब के घाट पर एक आज्ञात बुजुर्ग की लाश पाई गई है सुचना पाकर मौके पर पहुचे सिरगिट्टी पुलिस ने आस पास उसकी पहचान करनी चाहि परन्तु शव का पहचान न हो सका।

मौके पर पहुंची थाना सिरगिट्टी प्रभारी भारती मरकाम के द्वारा बताया गया की उक्त मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के करीब है। प्रथम दृष्टिया मृतक नहाने के उद्देश्य से अपना पहना हुआ कपड़ा पचरी पर उतार कर रखे हुए है बाकी कपड़ा गिले स्थिति मे उसके चप्पल के पास पाया गया है।

अंदेशा लगाया जा रहा है की बुजुर्ग पहले किसी बिमारी के चलते अचेत हुआ होगा या फिर अत्यधिक धुप की चपेट मे आने से उसकी मौत हो गई है बहरहाल शव मर्चेंयूरी मे रखवा कर आसपास थाने मे गुम इंसान सहित मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।


