– थाना चकरभाठा अंतर्गत ग्राम पंचायत नगाराडीह का मामला ।
– ग्रामीणों मे संदेह युवक की मौत के पिछे क्या है राज ।

{बिलासपुर}- ! तीन दिनों से लापता युवक का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मृतक बिते बुधवार दोपहर से लापता था जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे वही इसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट चकरभाठा थाने मे दर्ज कराई गई थी। विकास खण्ड बिल्हा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नगाराडीह निवासी दर्शन चेकलर पिता नारायण चेलकर उम्र 18 वर्ष मानसिक रूप से कमजोर था जो आम लोगो की तरह न ही सुन पाता था न बोल पाता था बिते बुधवार की दोपहर 2 बजे घर से अपने साथ एक थैला लेकर निकाला था जो वापस घर नहीं आया उसके परिजन व ग्रामीण अपने स्तर पर युवक की खोज बिन करने लगे परन्तु युवक का पता नही चला युवक की गुमसुदगी की रिपोर्ट गुरुवार को थाना चकरभाठा मे दर्ज कराया गया। पुलिस युवक की तलाश मे जुट गई वही गाँव के लोगो ने शुक्रवार की शाम एक युवक की लाश गाँव के गुदगुदा नाले मे तैरते हुई देखी युवक के शव मिलने की खबर से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसकी सुचना लोगो ने पुलिस को दी पुलिस व परिजन मौके पर पहुँचे जहाँ परिजनों के पैरो तले जमी खिसक गई दरअसल उक्त शव उसी लापता युवक का था जिसकी तलाश बिते कुछ दिनों से पुलिस व परिजन कर रहें थे बहरहाल शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप मामले की जांच मे जुट गई है और मामले की बारिकी से जांच करने फॉरेनसिक एकस्पर्ट की सहायता ली गई है।
(आखिर कैसे हुई युवक की मौत गाँव मे ग़हमा गहमी का माहौल)
सूत्रों की माने तो युवक न तो सुन सकता था न ही ठीक से बोल पाता था गाँव मे उसे लोग कोंदा के नाम से जानते थे युवक गाँव की गलियों मे ही हर समय दिखता था इस लिए उसकी मौत की खबर से पुरा गांव सहम गया है। युवक आए दिन गाँव से लगे जंगल क्षेत्र मे जाकर आम सहित खाने के फल लाकर खाता व औरो को बाटता ग्रामीणों मे संदेह है की गाँव के बाहर सरवानी इलाके के कई किसान जंगली जानवर को मारने के उद्देश्य से खेतो मे करंट लगा के रखते है। संदेह जताया जा रहा है की युवक की मौत किसी के खेत मे लगे करंट की चपेट मे आने से हुई है पुलिस व ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए उसकी लाश नाले मे फेका गया हो।


