बिलासपुर – सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मे एजुकेशन डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरूवात माता भारती व शिक्षा की देवी माँ सरस्वती के छायाचित्र के आगे दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण के साथ हुआ इस आयोजन मे कई गतिविधियों मे अपना परचम लहराने वाले स्कूली बच्चों को गोल्ड मैडम सहित प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उनके पालक भी खुद को गौरांवित महसूस किए। इसके पूर्व शाला मे उपस्थित मुख्य अतिथियो का श्रीफल देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय में कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे मोंटसरी के साथ ही कक्षा चतुर्थ और पंचम के बच्चों ने क्रमशः स्लोगन और समुह नित्य प्रतियोगिता में भाग लिया। जहाँ बच्चों व पालको को उद्बोधन करते हुए मुख्य अतिथि सीईओ सुमित विधानी ने कहा की शिक्षा के द्वारा लोग परस्पर मित्रता और समानता के धरातल पर जुड़ सकते हैं।

उन्होंने बच्चों को राष्ट्र और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया कहा कि किसी भी देश का भविष्य बच्चों और वहां की शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है। इसलिए,बच्चों को लक्ष्य तय कर पढ़ाई करनी चाहिए इस दौरान स्कूली शिक्षको ने मोबाइल से दुरी बनाने सहित उसके चलते बच्चों की शिक्षा मे कमजोरी पर प्रकाश ड़ालते हुए नाट्य किया


इसके साथ ही फोन का उपयोग कम पढ़ाई मे विशेष ध्यान देते हुए पालको को भी बच्चों को फोन से दूर रखने की सलाह दी गई। इस दौरान स्कूल की प्रचार्या संतोषी डाकवा स्कूली बच्चे शिक्षक सहित काफी संख्या मे पालक मौजूद रहें।

