-संघर्ष समिति ने रेलवे प्रशासन का किया आभार।
– अंडर ब्रिज की सौगात लोगो ने एक साथ मनाई होली दीपावली बाटे मिठाई।

बिलासपुर – लम्बे समय इंतजार व आंदोलन के बाद आखिर कार रेलवे प्रशासन ने तारबाहर फाटक पर सिरगिट्टी की ओर बचे ट्रेको पर फाटक रहित अंडरब्रिज निर्माण करने के बाद बुधवार उसे लोगो के आवागमन के लिए जनता को समर्पित कर दिया है।जिसकी जानकारी मिलते ही छेत्र वाशियों मे खुशी की लहर दौड़ उठी इस दौरान रेलवे फाटक निदान समिति सहित नागरिको ने नव निर्मित अंडरब्रिज के पास अपनी खुशी का इजहार करते हुए न केवल होली, दीपावली मनाए बल्कि सभी का मुँह मीठा भी कराया।


इसके साथ ही उनको श्रद्धांजलि भी दी गई जो पूर्व मे हुए भीषण हादसे मे अपनी जान गवाए थे। गौरतलब हो की तारबाहर फाटक पर सन 2011 मे हुए दर्दनाक हादसे के बाद उक्त फाटक पर आधे अधूरे अंडर ब्रिज का निर्माण कराया गया था जिसके बाद भी सिरगिट्टी के तरफ बचे दो ट्रेक पर हर समय मालगाड़ियों का परिचालन लोगो के लिए परेशानी का सबब बन चुका था।

लगातार इस ट्रेक को फाटक रहित करने का मांग जारी रहा लोगो ने रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोल तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया जहाँ सिरगिट्टी की जनता डी.आर.एम को ज्ञापन सौंपे फल स्वरूप एक वर्ष बाद अब अंडर ब्रिज बन कर तैयार हो गया है जिसे बिते बुधवार लोगो के आवागमन के लिए खोल दिया गया है इस दौरान समिति रेलवे का आभार व्यक्त करते हुए होली व दीपावली एक साथ मनाए इस दौरान पुष्पेंद्र साहु, पवन साहु,भृगु अवस्थी,द्रोण साहु,सूरज मरकाम,ओपी साहु,गिरी राव,रवि श्रीवास ,सोम पाण्डेय,संजय यादव,बंटी सोनी सहित काफी संख्या मे नागरिक सामिल रहें ।

(2011 के घटना मे पीड़ित परिवार की आपबीती कहा असल श्रद्धांजलि अब मिली)
सन 2011 की वह शाम दर्जनों घरो के लिए दिवाली का तोहफा नही दुख का
पहाड़ लेकर आया इस भीषण दुर्घटना मे मौत के मुह मे समाए सिरगिट्टी निवासी डी बाबू राव,समारु सिंह के परिजनों ने इस फाटक पर अंडर ब्रिज निर्माण होने की खबर सुनते ही कहाँ की उनके पति को असल श्रद्धांजलि अब जाकर मिली है। वही इस दुर्घटना मे कमर से लचार हो चुकी सोना दास ने कहा की इस घटनामे मैंने जहाँ अपने बड़े पिता जी को खो दिया वही मेरे कमर पर गंभीर चोटे आई इतने सालो से तकलीफ मे जीवन यापन हुआ है अंडर ब्रिज बनने की जानकारी मिली खुशी हुई अब किसी दुर्घटना मे कोई आहत तो नहीं होगा ।


