– हर वर्ग बच्ची के परिवार को उचित न्याय सहित आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की कर रहें मांग।
– स्व सहायता समुह की महिलाओ ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन।

बिलासपुर – न्यायधानी को मानो किसी की नजर लग गई है यहा बहु बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है लगातार हो रहें छोटे बच्चियों के साथ अनाचार से संस्कारधानी शर्मसार होने के साथ ही क्षेत्र की माताए चिंतित नजर आ रही है। हर तरह के संगठन सहित समुह सामने आकर पुलिस प्रशासन सहित संबंधितो से शर्मनाक घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए बलात्कारी आरोपी के खिलाफ दण्डनात्मक कार्यवाही करने की मांग करते हुए सड़क पर उतर गए है। शुक्रवार को सिरगिट्टी स्व सहायता महिला समुह सहित क्षेत्र की युवतियाँ व महिलाए कलेक्टेरेड पहुंच कर दोषियो पर कड़ी कार्रवाई करने ज्ञापन सौंपे है ज्ञापन के माध्यम से समुह की महिलाओ ने सिरगिट्टी मे हुए तीन वर्षीय बच्ची की साथ अत्याचार सहित हत्या मे सिरगिट्टी निवासी आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग किए है। महिलाओ ने बताया की आरोपी नाबालिक के द्वारा जिस तरह के कृत्य करने के बाद लोगो को पता न चले इस उद्देश्य से उसकी हत्या कर दी गई। जिसमे कही नही की परिवार के सदस्यों के बढ़ावा के चलते इस तरह की शर्मसार कर देने वाली घटना इलाके मे घटित हुआ है इस घटना ने पूरे सिरगिट्टी के लोगों को झकझोर कर दिया है। इस घटना के कारण पूरा सिरगिट्टी आरोपी एवं उसके परिवार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहें है ताकि इस प्रकार की घटना भविष्य में न घटित हो इस दौरान स्व सहायता समुह की महिलाए काफी संख्या मे उपस्थित रही।

(अवैध नशीली पदार्थो की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग) स्व सहायता समुह की महिलाओ ने इस दौरान बताया की आज के युवा वर्ग नशे के लत मे इस कदर पड़ चुके है की न तो समाज के बारे मे सोच रहें है। न ही परिवार के बारे मे जिसका मुख्य कारण है नशीली पदार्थो की बेधडक बिक्री जो गली मोहल्ले मे मिल जा रहा है। नशेड़ियों को पुलिस का कोई भय ही नहीं है स्व सहायता समुह की महिलाओ ने इस ओर विशेष ध्यान आकर्षित कर उचित कार्रवाई करने जिला धीश से माँग किए है।

(सिरगिट्टी मुख्य मार्ग से शराब दुकान हटाने की माँग) महिलाओ ने जिलाधीश को अवगत कराया की शहर से सिरगिट्टी प्रवेश करने पर शराब दुकान से हमारा स्वागत होता है जहाँ शराबी किश्म के लोग दुर्व्यवहार करके हमें लज्जित करते है।जिसके कारण वहां से गुजरने वाले बच्चे महिलाएं हमेशा परेशान रहती है एवं उनमें इन शराबीयों का डर बना रहता है यहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है परन्तु न जाने किसी कारण से इसे यहा से हटाया नहीं जा रहा है जो हमारे लिए अभिशाप बनते जा रहा है इसे हटाने की मांग किए है।
(समुह सहित क्षेत्र की महिलाओ ने बच्ची की दी श्रद्धांजलि) सिरगिट्टी मे घटित घटना के विरोध मे जहाँ बिते दिनों सिरगिट्टी बंद रहा जिसके बाद युवाओ ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की माँग के साथ कैण्डल जला करा बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित किए। वही शुक्रवार को सिरगिट्टी के सभी महिला समिति सहित क्षेत्र के महिलाओ ने बन्नाक चौक पर बच्ची के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण कर सहित कैण्डल जला कर बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित किए इस दौरान काफी संख्या मे महिलाए उपस्थित रही।

