–बिलासपुर नेहरू चौक पर चक्काजाम आरोपी को फ़ासी देने सहित घर पर बुल डोजर चलाने की कर रहें मांग।
–घटना स्थल पर पहुचे फारेंसिक एक्सपर्ट जांच के लिए सेम्पल उठाए।

बिलासपुर – बिते रविवार बन्नाक चौक स्थित आरोपी के मकान के पिछे बंद बातरूम मे तीन वर्षीय बच्ची के साथ हुए हैवानियत व आरोपी नाबालिक द्वारा बच्ची की हत्या मामले मे जन आक्रोश भड़क उठा है. परिजन व ग्रामीण सड़क पर उतरकर आरोपी को फ़ासी व घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए नेहरू चौक पर चक्काजाम कर दिए इस दौरान चौक आरोपी को फ़ासी दो के नारे के साथ गूंज उठा ।

वही दूसरी आरोपी के घर के बाहर भी पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही बिना प्रशासनिक आदेश के बिना घटना स्थल पर जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है वही प्रशासन के आदेश के बाद हल्का पटवारी व आर आई द्वारा मौका निरिक्षण करते हुए उक्त जमीन मे आबादी जमीन पर कब्ज़ा की जांच की गई। इस दौरान आरोपी नाबालिक के घर बन्नाक चौक पर मकान के सामने एक दुकान व सेड़ को चिंहाकित किया गया है जो की सड़क से जुड़े शासकीय जमीन पर कब्ज़ा कर बनाया गया है इस संबंध मे रिपोर्ट व जानकारी संबंधित पटवारी व आर आई के द्वारा उच्चअधिकारियो को सौंप दी गई है जिनके निर्देश के बाद आगे कार्रवाई की जानी है ।

(फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची)
उक्त मामले के दिन पहुचे बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह व एएसपी उमेश कश्यप के द्वारा उक्त मामले की बारीकी से जांच हेतु फॉरेनसिक एक्सपर्ट बुला कर बारिकी से जांच करने के निर्देश दिए सोमवार सुबह ही टीम मौके पर पहुची व उक्त घटना करित बातरूम मे मौजूद बच्ची के ब्लड वगैरह जांच के लिए साथ ले गए।

(परिजनों से मिले पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक) उक्त ह्रदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार सुबह पीड़िता परिवार से मिलने पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक बन्नाक चौक स्थित मकान पहुचे। जहाँ पीड़िता बच्ची की मां एवं परिवार से मिल कर अपनी संवेदना प्रकट किए इस दौरान उन्होंने परिवार को उचित न्याय दिलाने सहित हर सम्भव मदद हेतु परिवार के साथ खडे रहने की बात कही।

