– सत्यवती हत्याकांठ के बाद बच्ची की हत्या लोगो मे आक्रोश।
बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में तीन साल की बच्ची की हत्या की वारदात सामने आई है. इस केस में हत्या करने वाला आरोपी नाबालिग है. संभावना जताई जा रही है कि उसने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया. अभी बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है. जिसके बाद ही सही रुप से इस केस में कुछ खुलासा हो सकेगा प्रत्यादर्शयो के मुताबिक सिरगिट्टी के बन्नाक चौक मे रहने वाले एक नाबालिक युवक ने घर के पिछे किराए से रहने वाली तीन वर्षीय बच्ची को खेलने के बहाने अपने घर के पिछे बने बातरूम मे ले कर दरवाजा बंद कर लिया।

बच्ची के परिजन काफ़ी देर तक बच्ची को तलासते रहें किसी ने बताया की उस नाबालिक ने बच्ची को अपने साथ ले गया जिसके बाद बच्ची की माँ आवाज देते हुए नाबालिक के घर पर बने बातरूम मे बच्ची को आवाज लगाई तब बच्ची की रोने की आवाज आ रही थी सभी ने दरवाजा खोलने बोला परन्तु दरवाजा नहीं खोला गया किसी तरह बहला फुसला कर दरवाजा खुलवाया गया तो फर्श पर बच्ची लहूलुहान हालत मे बेसूद पड़ी हुई थी। बच्ची के शरीर पर जगह जगह काटने के निशान है आनन फानन मे बच्ची को परिजन अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया वही आज बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा जिसके बाद इस घटना कर्म का खुलासा हो जाएगा ।
(थाने मे जमकर हुआ हंगामा)

जैसे ही बच्ची की मौत सहित डॉक्टरो ने उसके साथ दुष्कर्म होने की संभावना जताई परिजनों के पैरो तले जमी खिसक गई बच्ची को मरचुरी मे रखवा कर परिजन सिरगिट्टी थाने पहुचे इस दौरान सैकड़ो की संख्या मे लोगो ने आरोपी को थाने मे लाते हुए देखा परन्तु पुलिस उसे अपने साथ अन्य जगह ले गई। जिससे लोगो का आक्रोश बढ़ गया लोगो ने आरोपी पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की बात करते हुए तीन घंटे तक जमे रहें मौके पर आई पी एस आशिकारिओ के साथ ही सी एस पी सहित आला अधिकारी पहुचे व उचित कार्रवाई करते हुए भीड़ को समझाइस दी गई रात व आरोपी पकड़ मे है इस बात व फोटो देखने के बाद ही करीबन 11 बजे सभी थाने से लौटे।

(एसपी पहुँचे घटना स्थल,पुलिस गिरफ्त मे नाबालिक आरोपी)
बताया जा रहा है कि,आरोपी की उम्र करीब 13 साल है जो कुछ प्रतिशत कम उम्र के बच्चों के तरह है परतु जिस तरह के घटना को नाबालिक ने अंजाम दिया है लोगो मे आक्रोश पनप उठा है ।घटना की जानकारी मिलती ही बिलासपुर एसपी मौके पर पहुँचे जहाँ संबंधितो को बिना दबाव उचित कार्यवाई करने निर्देश दिए।

