
बिलासपुर –
तारबाहर फाटक बिते 15 दिनों के बाद आज खोल दी गई है आज लोगो को काफी हद तक राहत मिल गई वही उन लोगो को भी अपनी जान जोखिम में नहीं डालना पड़ेगा जो प्रतिदिन फाटक बंद के कारण पटरी पार करके आवागमन कर रहें थे। ज्ञात हो की तारबाहर फाटक पर सिरगिट्टी के तरफ अंडर ब्रिज से गुजरने के बाद भी दो पटरियो पर बने फाटक पर अक्सर बंद होने के कारण लोगो को हर घंटे फाटक पर फसना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए सिरगिट्टी के लोगो द्वारा न सिर्फ फाटक निदान समिति का गठन किया बल्कि उक्त फाटक से निदान पाने तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमे लगभग तेरह हजार लोगो ने अपना हस्ताक्षर करके हर समय बंद फाटक का विरोध किया जिसके बाद समिति के साथ हर वर्ग के लोगो ने बिलासपुर डीआरएम का घेराव कर दिया जिसके बाद पिछले वर्ष फ़रवरी माह में फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने का काम शुरू हुआ। हालही में बिते 8 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक के लिए फाटक को पुरी तरह से बंद कर दिया गया इस दौरान संबधित ठेकेदार द्वारा बन रहें अंडरब्रिज को पुराने ब्रिज से जोड़ने के लिए दीवाल कटिंग का काम पूर्ण कर लिया गया हैं संबंधित सुपरवायजर ने बताया की तय समय तक हमारा काम हो चुका है। बहरहाल शुक्रवार 23 फरवरी सुबह 8 बजे फाटक आवागमन हेतु खोल दी गई है

