कन्हैया कौशिक {बिलासपुर}
–आखिर कौन कर रहा है कचरा डम किसी को कोई सरोकार नहीं।
-जलते अवशेषों से उठता धुवा रहवासियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर।
सिरगिट्टी- (फोटो)
सिरगिट्टी के व्यस्तम इलाके मे खाली जमीन पर कारखानो के बचे अवशेष डम्प किए जाने के साथ ही उसे बेधडक आग के हवाले भी की जा रही है अवशेषों को जलाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रही है आसपास बसे आबाद बस्तियों के रहवाशियों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाद की जा रही है। ऐसा नही है की इस इलाके मे कारखानो के कचरे आग के हवाले करने का यह पहला मामला है कचरा आग मे झोकना बदस्तूर जारी है बावजूद इसके आज तक कोई भी कार्रवाई पर्यावरण विभाग द्वारा नही की गई है न ही स्थानीय प्रशासन ऐसे मालिकों पर अपना शिकंजा कस रहे है लिहाजा जहा चाहे वहा इनके द्वारा गंदगी फैलाते हुए छेत्र वाशियों के जहन मे जहर परोस रही है। औद्योगिक छेत्र सिरगिट्टी के दढहा के बाद अब कुछ कारखानों से निकलने वाले कचरे को ठीक थाने के पीछे डबल सेवन मैदान में डंप किया जा रहा है। हर बार की तरह शनिवार की शाम या तो कचरे के पहाड़ को कम करने या फिर जानबूच कर डंप कचरे को आग के हवाले कर दिया उक्त कचरे में लगी आग की लपटों से उठता धुवाँ दूर दूर तक दिख रहा था हालांकि यह पहला मामला नहीं है इस तरह कचरे को आग के हवाले कई दफा की जा चुकी है। वही उससे उठते धुवे से आस पास बसे लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया है इस पर अंकुश लगाने की मांग लोग पार्षद सूरज मरकाम पु ष्पेंद्र साहु से कर रहें है इनके द्वारा कार्रवाई करने अधिकारियो को मौखिक तौर पर बोला जा रहा है बावजूद किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है ।

(थाने मे रखी सैकड़ों गाड़ियां जलकर हुई थी खाक)
कुछ वर्ष पूर्व इसी कचरे में आग के कारण थाने में रखे सैकड़ो गाड़िया आग में जलकर खाक हो गई थी और अभी भी उसी जगह कचरा डंप के साथ उसे आग के हवाले किया जा रहा जिससे कभी भी उस घटना की पुनरावृत्ति होने की सम्भावना है। साथ ही इससे जुड़े औद्योगिक छेत्र सेक्टर बी का सब स्टेशन है जहाँ दर्जनो ट्रांसफार्मर लगा हुआ है आग अगर वहां तक पहुचा तो विभाग को काफी छती सहित जनहानि होने का अंदेशा बना हुआ है सम्बंधितो को उस पर शिकंजा कसने की जरूरत है ।

(डंप कचरे से निवाला की तलाश बेसमय मौत के मुँह मे जा रहें मवेशी ) जिस स्थान पर कचरे डंप की जा रही है वहां कचरे के ढेर से मवेशिया अपने लिए खाना तलाश करती हैं जो वहां पड़े कचरे में से पन्नी सहित कुछ पदार्थों का सेवन कर बे समय मौत के मुंह में जा रही हैं। इस प्रकार की स्थिति आए दिन देखी जा सकती है जब उन्हीं कचरो के बीच में मवेशी विचरण करते दिखाई पड़ते हैं इसके साथ ही अगले दिन कुछ मवेशी का शव वहां पड़ा मिलता है।
पुष्पेंद्र साहू (पार्षद)
कारखानो के द्वारा कही भी कचरा डंप कर उसे आग लगाया जा रहा है जिसके धुवे के चलते आस पास बसे लोगो को काफी दिक्क़त हो रही लगातार इसकी शिकायत लोगो द्वारा की जा रही है मेरे द्वारा भी कार्रवाई करने मौखिक शिकायत प्रभारी जोन कमिश्नर से गई है ।

