– अगर दोबारा बाउंड्रीवाल की तो होंगी कड़ी कार्रवाई दिए चेतावनी ।
– सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 हरिजन मोहल्ले का मामला।


बिलासपुर सिरगिट्टी- निगम क्षेत्र सिरगिट्टी स्थित वार्ड क्रमांक 10 हरिजन मोहल्ले मे आदम जमाने से बने श्मशान घाट के निस्तारी रास्ते को स्वम की जमीन बताते हुए एक व्यक्ति द्वारा बाउंड्री वाल कर लिया गया जिससे वहा के रहवासी परेशान हो गए। लोगो की समस्या को देखते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने इसकी शिकायत जिलाधीश सहित आला अधिकारियो से की व एक मात्र श्मशान घाट मे आने जाने के लिए रास्ते दिलाने की गुहार लगाई वही इसे नवसंवाद ने अपने खबर मे सामिल करते हुए अधिकारियो को अवगत कराया.। जिला प्रशासन के ओर से एसडीएम सुभाष राज ने जनहित के मामले को गंभीरता से लिए जिसपर सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर ने लोक न्यूसेंस को तत्काल नियमानुसार की कार्यवाही का आदेश दिए संबंधितो ने शनिवार को दल बल के साथ मौके पर पहुचे। व श्मशान घाट के रास्ते को अवरुद्ध किए बाउंड्रीवाल को निगम के कर्मियों से हटाने की कार्रवाई करते हुए संबंधित जमीन मे बाउंड्रीवाल करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी कर तलब किया गया है प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र वाशियों प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किए। उक्त कार्यवाई मे नायब तहसीलदार आकाश गुप्ता,प्रभारी जोन कमिश्नर अनुपम तिवारी थाना प्रभारी सिरगिट्टी नवीन देवांगन,आर आई मनीष शुक्ला,पीयूष दीवान,निगम इंजीनियर रश्मि देवांगन,पटवारी विजय भरत साहू,राकेश यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भृगु अवस्थी,पवन साहु, मोहन सोनवानी,शिवम अवस्थी सहित काफी संख्या मे प्रशासनिक अधिकारी व नागरिक रहे।


