– नयापारा गणेश नगर का मामला,दो सगे भाई हिरासत में।
– सिरगिट्टी पुलिस ने कुछ ही घंटे में मामले का किया पर्दाफास।- दो सगे भाई ने युवक को उतारा मौत के घाट।
बिलासपुर/ थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 46 स्थित नयापारा गणेश नगर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब रहवासी गली के बीचों-बीच एक युवक का खून से सना शव देखा जिसकी सुचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की मृतक की पहचान इरफान खान उर्फ बघीरा 26 वर्ष पिता शेख खलील खान निवासी नयापारा गणेश नगर के रूप में हुई। पुलिस को मौके से सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर मिले हैं जों खून से सने हुए हैं पुलिस ने मृतक से संबंधित लोगो से जानकारी जुटाई व मामले के हर पहेलु को बारीकी से जांच की जिसके बाद संदेह के आधार पर दो सगे भाई नयापारा निवासी नईम खान उम्र 21 व नदीम खान उम्र 19 वर्ष से कड़ाई से पूछताछ की पहले तो दोनों युवक पुलिस को गुमराह करने में लिए तरह तरह की बाते बना रहा था। परन्तु पुलिस के कड़ाई के आगे दोनों युवकों ने इस हत्या के पीछे का कारण उगल दिया दरअसल बीते रात तीनो नशे में इतने लिप्त थे की जरा सी कही सुनी गाली गलौच न सिर्फ मारपीट पर बदली बल्कि दोनो भाई ने मिलकर युवक पर सिमेंट के पोल से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। वही घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए पुलिस ने पहले एक तो फिर कई ठिकानो पर दबीश देते हुए दुसरे को भी धर दबोचा वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

(डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद)
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक जांच व खोजी कुत्ते की मदद के जरिए घटनाक्रम का पर्दाफास किया हैं।
(मृतक युवक)
(सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा खून से सने युवक का शव)
स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह जब मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले तो गली में युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था यह दृश्य देखकर लोगों में दहशत फैल गई। घटनास्थल से मिले पत्थरों और अन्य साक्ष्यों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है इस घटना के बाद यहां के लोगो में डर का माहौल बना हुआ हैं।
(गणेश नगर थाना तोरवा के करीब बावजूद थाना सिरगिट्टी के मत्थे) जिस इलाके में लगातार चाकूबाजी हत्या जैसे वारदात हो रहा हैं यहां इलाका थाना तोरवा से लगा हुआ हैं थाना तोरवा से इसकी दुरी महज देड़ किलोमीटर की हैं। इसके बावजूद इस इलाके को थाना सिरगिट्टी से जोड़ दिया गया हैं जों लगभग 3 किलोमीटर हैं। जिसके कारण यहां पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़िया नहीं के बराबर आती हैं वही घटने की जानकारी मिलने के बाद भी समय पर पुलिस नहीं पहुंच पाती यही कारण हैं की यहां इस तरह के घटना में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं।

