बिलासपुर/ औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी मे उस वक़्त हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टिम ने नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड पर मंगलवार की तड़के दबिश दी। सुबह-सुबह फैक्ट्री परिसर में पहुंची टीम अभी भी दस्तावेजों की गहन जांच के साथ ही संबधितो से पूछताछ कर रही।
औद्योगिक इकाई पर अचानक हुई इस कार्रवाई से पुरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, कोका-कोला कंपनी के विभिन्न कोल्ड ड्रिंक प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है। सिरगिट्टी स्थित फैक्ट्री से मध्य भारत के कई हिस्सों में उत्पादों की आपूर्ति की जाती है।

हालांकि आयकर विभाग की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई टैक्स से जुड़े संभावित अनियमितताओं और वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत की जा रही है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फैक्ट्री परिसर में प्रवेश-निकास नियंत्रित कर दिया गया है कार्रवाई कितने समय तक चलेगी यह स्पष्ट नहीं है लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि जांच व्यापक स्तर पर की जा रही है।

(फैक्ट्री परिसर मे आने जाने पर रोक बंद कमरे मे पूछताछ जारी)
फैक्ट्री परिसर में आने जाने वालों को रोक दिया गया है और कम्पनी के एमड़ी नवनीत अग्रवाल,अजय शाह,शंकर राव सहित चुनिंदा अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री के अंदर-बाहर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है कार्रवाई कितने समय तक चलेगी,यह स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा कि जांच व्यापक स्तर पर की जा रही है जों कुछ दिनों तक चल सकती है।
(चार गाड़ी मे तड़के 6 सदस्यीय पहुंची) फैक्ट्री मे सुबह 5 बजे आयकर की चार गाड़ियों मे 6 सदस्यीय टीम जांच हेतु पहुंची है। जिसमे बिलासपुर के साथ ही दुर्ग व रायपुर पासिंग की गाड़ियां है टिम द्वारा कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड,टैक्स से जुड़े दस्तावेज लेन-देन दस्तावेजों के मिलान,कर विवरणियों और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।
(दिल्ली,बिलासपुर सहित जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी) कंपनी के मालिक प्रदीप अग्रवाल हैं जबकि बिलासपुर यूनिट के संचालन की जिम्मेदारी नवनीत अग्रवाल के पास है। कंपनी का हेड ऑफिस दिल्ली मे भी जांच से जुड़े इनपुट जुटाए जा रहे हैं
आयकर विभाग की यह कार्रवाई सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं है। नर्मदा ड्रिंक्स से जुड़े रायपुर डिपो,उदयपुर बेवरेज जबलपुर और सुपीरियर ड्रिंक्स नागपुर के ठिकानो मे एक साथ छापेमारी की खबर है।

