बिलासपुर – गणतंत्र दिवस पुलिस परेड ग्राउंड पर हर साल की तरह इस वर्ष भी तिरंगा झंडा फहराया गया जहाँ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा तिरंगा फहराकर सलामी दी गई। वही यहां शहर के कई स्कूलो के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जहाँ सिरगिट्टी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया मुख्यमंत्री के द्वारा स्कूली बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए साथ ही उन्हें सिल्ड देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार कुजूर
के द्वारा बच्चों को बधाई देते हुए इसी लगन मे आगे बढ़ने प्रेरित की गई इस दौरान काफी संख्या मे स्कूल के बच्चे व शिक्षक मौजूद रहें।



