बिलासपुर- तिफरा स्थित प्रेट्रीशियन इल्यूम बार में रविवार देर रात दो गुटों मे हुए मारपीट व चाकूबाजी की घटना मे एक युवक घायल हो गया जिसका उपचार अस्पताल मे जारी है। वही इस मामले मे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार देर रात घटी जहाँ जरहाभाटा ओम नगर निवासी निलेश गेंदले अपने दोस्तों के साथ इल्यूम बार में पार्टी करने गया था वही राजकिशोर नगर निवासी यश तिवारी भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान लड़की छेड़ने को लेकर दोनों युवकों के बीच विवाद हो गया। युवकों को झगड़ते देखकर बाउंसर ने तो उन्हें बाहर कर दिया परन्तु बाहर निकलने के बाद दोनों गुट के युवक आपस में भिड़ गए एक दुसरे पर जमकर लात घुसे बरसाए। इसी दौरान यश तिवारी ने आवेश मे आकर निलेश गेंदले पर के पेट के बाए हिस्से पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तत्काल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका उपचार जारी है। वही इस घटना के बाद शहर मे खलबली मच गई मामले मे गंभीरता दिखाते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू करदी दोपहर तक इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
में रविवार देर रात दो गुटों मे हुए मारपीट व चाकूबाजी की घटना मे एक युवक घायल हो गया जिसका उपचार अस्पताल मे जारी है। वही इस मामले मे
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार देर रात घटी जहाँ जरहाभाटा ओम नगर निवासी निलेश गेंदले अपने दोस्तों के साथ इल्यूम बार में पार्टी करने गया था वही राजकिशोर नगर निवासी यश तिवारी भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान लड़की छेड़ने को लेकर दोनों युवकों के बीच विवाद हो गया। युवकों को झगड़ते देखकर बाउंसर ने तो उन्हें बाहर कर दिया परन्तु बाहर निकलने के बाद दोनों गुट के युवक आपस में भिड़ गए एक दुसरे पर जमकर लात घुसे बरसाए। इसी दौरान यश तिवारी ने आवेश मे आकर निलेश गेंदले पर के पेट के बाए हिस्से पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तत्काल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका उपचार जारी है। वही इस घटना के बाद शहर मे खलबली मच गई मामले मे गंभीरता दिखाते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू करदी दोपहर तक इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

(एक-दूसरे पर चलाए हाथ-मुक्के, चाकू से किया वार)
बार से बाहर निकलते ही युवक आपस में मारपीट करने लगे। दोनों पक्ष के युवक आपस में मारपीट करने लगे। इसी बीच दूसरे पक्ष के यश तिवारी और उसके साथियों ने चाकू निकाल कर निलेश गेंदले पर हमला कर दिया, जिससे वो खून से लथपथ होकर घायल हो गया।

(पुलिस गिरफ्त मे ए आरोपी)
1. शिवानी खुटे उर्फ नेहा, पिता बाबूलाल खुटे,उम्र 20 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा कोटा, हाल निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा बिलासपुर
2. यश तिवारी, पिता दीपक तिवारी, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर
3. प्रशांत कश्यप, पिता स्व. कृष्ण कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका संतोषी चौक गुढ़ीपारा थाना सरकण्डा, बिलासपुर
4. आयुष यादव, पिता धर्मेंद्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर
(प्रेट्रीशियन इलूम बार मे आए दिन होता है विवाद ) जानकारी के मुताबिक शहर मे कुछ बार बेधडक आधी रात तक चलती है जहाँ हर दिन इस तरह के मारपीट की घटना घटित होती है। इस मामले के साथ ही इस बार के मैंनेजर प्रबल ज्योति ऊर्फ लाल कुमार गुप्ता पिता शंकर प्रसाद गुप्ता के द्वारा सिरगिट्टी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसमे रात्रि 12 बजे कुछ नाम जत युवकों द्वारा गाली गलौच सहित अपने गाड़ी को सड़क पर खड़ी करके यातायात बाधित करने का जिक्र है। इससे साफ है की इस तरह का विवाद यहां आए दिन होता रहता है इस मामले मे चाकूबाजी हुई कोई आहत हुआ तब इसकी जानकारी पुरे शहर मे फ़ैल गई।

