हॉलीक्रास लालखदान स्कूल जाने निकला था नाबालिक।
– एसपी से बच्चे को सकुशल ढूंढने लगा रहें गुहार।
– एक्टिवा मिला स्टेशन के स्टेण्ड मे वही ट्रेन मे चढ़ते हुए सीसीटीवी फुटेज।
बिलासपुर/ घर से स्कूल जाने के लिए निकला नाबालिक दो सप्ताह बितने के बाद भी अपने घर वापस नही लौटा परिजन उसे किसी के द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने की आशंका जता रहें है वही व्यथित होकर अपने बच्चे के सकुशल घर लौटने की आस लागाए हुए है। मामले की रिपोर्ट थाना तोरवा मे दर्ज कराई गई है परन्तु दो सप्ताह बितने के बाद भी पुलिस नाबालिक के संबंध मे कोई जानकारी जुटा नही पाए है। यह पुरा मामला थाना तोरवा की है जहाँ बीते 14 नवंबर को पुराना पावर हॉउस चौक तोरवा के पास रहने वाले
महेश नायक ने तोरवा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को अपने 17 वार्षिय बेटा विनय नायक को किसी के द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराए है। उनके द्वारा बताया गया की उनका बेटा हॉलीक्रास लालखदान स्कूल मे पड़ता है जों बीते 14 नवम्बर को एक्टिवा सीजी 10 ए.एच 8276 मे स्कूल जाने के लिए निकला परन्तु न ओ स्कूल पहुंचा न ही वापस घर। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की परन्तु अब तक उसका कोई पता नही चल पाया है। परिजन बच्चे की खोजबीन मे तेजी लाने की मांग करते हुए बुधवार को एसपी से मिले साथ ही उन्हें बच्चे के संबंध मे सारी जानकारी प्रदान करते हुए सकुशल ढूंढ निकालने की गुहार लगाए है।
(हर दिन आस परन्तु लग रही सिर्फ निराशा)
नाबालिक के बड़े पिता ने बताया की इस संबंध मे हमारे द्वारा उसका नंबर भी थाने मे दिया गया है। कुछ दिन घंटी जाने के बाद अब उसका नंबर भी बंद है परन्तु वाट्सप चालू है जिसमे मैसेज देख रहा है परन्तु कोई जवाब नही दे रहा है। नाबालिक के परिजन हर दिन थाने जाकर अपने बच्चे के संबंध मे जानकारी जुटाने के प्रयास मे जुटा हुआ है परन्तु अब तक उसके हाथ सिर्फ निराशा ही लगी है।

(रेलवे पार्किंग मे मिला एक्टिवा परन्तु छात्र का कोई पता नही)
नाबालिक के बड़े भाई विक्की नायक ने बताया की जिस एक्टिवा से विनय स्कूल के लिए निकला था वह एक्टिवा रेलवे स्टेशन के पार्किंग मे खड़ा पाया गया है। वही रेलवे के सीसीटीवी फुटेज मे छात्र ट्रेन मे चढ़ता भी दिखाई दे रहा है परन्तु ओ गया कहा उसका कोई पता नही चल पा रहा है। उसका भाई उसे किसी सायबर फ्राड करने वाले के बहकावे का शिकार होने की आशंका भी जता रहें है।

