– सब्जी मंडी,पुलिस कालोनी से महज कुछ दुरी पर मिला युवक का अधजला शव।
बिलासपुर – शहर के थाना सिरगिट्टी स्थित तिफरा सब्जी मंडी के पास एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई वही पुलिस हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की आशंका जता रही है। थाना सिरगिट्टी इलाके में उस वक़्त हड़कंप मच गई जब शुक्रवार की सुबह तिफरा थोक सब्जी मंडी स्थित यादव भवन के पास झाड़ियों के बीच लोगों ने धुआं उठते देखा उस धुए से अजीब बदबू आने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो उन्हें एक युवक की अधजला शव दिखा। जिसकी सुचना लोगों द्वारा थाना सिरगिट्टी में दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने झाड़ियों के बीच जाकर इस मामले की जांच शुरू की। इस दौरान खोजी डॉग का सहारा लिया गया परन्तु घटना स्थल से कुछ दुर तक जाकर डॉग भटक गया। इस मामले के तह तक जाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई पुलिस व टिम ने वहां से जले हुए कपड़ों के टुकड़े,अन्य सामान और साक्ष्य जब्त किए हैं।ताकि घटनास्थल से सटीक सबूत जुटाए जा सकें पुलिस प्रारंभिक जांच में आशंका जता रही है की युवक की बेरहमी से हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई है पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है बहरहाल सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(आखिर कौन है युवक यहां आया कैसे)
उक्त मामले में पुलिस सभी तथ्यों को लेकर इस मामले के तह तक जाने की कोशिश में जुट गई है। घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वही अब तक स्पष्ट नही हो पाया है की युवक कौन है किस उद्देश्य से उसके साथ इस तरह के घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल अधजली ऐसी घटना से बिलासपुर पुलिस के व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

(हर समय चहल पहल बावजूद अधजली लाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती) जिस स्थान पर युवक की अधजली लाश मिली है उस स्थान से महज कुछ ही दुरी पर शादी भवन के साथ ही सब्जी मंडी व पुलिस कॉलोनी है। जहाँ पुलिस कर्मियों का हर समय आना जाना रहता है बावजूद इस इलाके में इंदिरा सेतु कांड की तर्ज पर मिली अधजली युवक की लाश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ ही इस अधजली लाश पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती है।
पुलिस इस मामले में युवक की पहचान करने के लिए आस पास थानो में गुम इंसान की जानकारी जुटा रही है।

(पुलिस का खौफ नही हत्या के पीछे नशाखोरी तो नही) यह घटना पुलिस कॉलोनी से महज कुछ ही दुरी पर हुआ है इससे पता चलता है को इस घटना को अंजाम देने वालो को पुलिस का कोई खौफ नही है। या फिर पुलिस के खौफ के आगे नशाखोरी हावी है क्योंकि इस इलाके में शराब दुकान भी है। जहाँ हर समय नशेड़ियों का झुंड देखा जा सकता है इस हत्या के पीछे यह भी एक कारण हो सकता है।
(किशोर कैवर्त- थाना सिरगिट्टी प्रभारी)
युवक का शव पुरी तरह जला दिया गया है प्रारंभिक जांच में आशंका जताया जा रहा है की इसी स्थान पर हत्या सहित लाश जलाया गया है। या फिर अन्य जगह हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिए यहां लाश को आग में झोका गया है सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच की जा रही है।

