– नयापारा मे कई सालो पुराना पानी टंकी बना जानलेवा।
बिलासपुर – निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 11 नयापारा संतोषी मंदिर के पास 50 वर्ष पूर्व बनी पानी टंकी जर्जर हो चुकी है। बीते 12 साल से इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा यह टंकी रहवासी इलाके में बनी है। इसका मलबा अपने आप टूटकर गिरता रहता है इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है स्थानीय लोगों ने बताया कि टंकी पूरी तरह बेकार हो चुकी है। इसे जल्द से जल्द तोड़ना जरूरी है नहीं तो किसी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है लोगों ने बताया कि शादी या खुशी के मौके पर जब टंकी के पास पटाखे फोड़े जाते हैं तब भी इसका मलबा टूटकर गिरता है। जबकि इसी से लगे हुए मंदिर व वरिष्ठ नागरिक भवन के साथ ही स्कूल व कई मकाने है यहां हर समय लोगों का चहल पहल रहता है। हर समय बच्चे भी यहां खेलते रहते है वार्डवासी सहित वार्ड पार्षद लगातार निगम प्रशासन से इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। परन्तु अभी तक उस जर्जर पानी टंकी को जमीदोज नही किया गया है जिसके चलते लोगों मे हर समय भय का माहौल बना रहता है।

(कुछ मकानो के साथ ही बनाए गए भवन खंडहर मे तब्दील) वार्ड क्रमांक 12 नयापारा मे ही कई एसे मकान है जों कई वर्ष पहले बनाया गया है कई वर्षो से लोग उसे छोड़ कर अन्य स्थान पर रहने चले है जों मकान पुरी तरह जर्जर हो चुकी है। इसी के साथ ही आज से 10 वर्ष पहले बनाए गए उपयोग हिन् उप स्वास्थ्य केंद्र भी देखरेख के अभाव मे खंडहर मे तब्दील हो चुकी है जों अब सिर्फ नशेड़ियों व सामाजिक तत्वों का डेरा बन चुका है। इसकी भी शिकायत कई दफा निगम के अधिकारियो से की जा चुकी है परन्तु कोई सुध लेने वाला नही है।

