– कोरमी स्कूल भवन बना जानलेवा हर कमरे के दीवारे दरारो से भरी।
– धुमा, बसिया, नगपुरा मे बनने वाले भवन आज भी अधूरा।
बिलासपुर – ग्राम पंचायत कोरमी स्थित शासकीय स्कूल भवन काफ़ी पुराना हो चुका है बिते वर्ष इस स्कूल के कक्षा पहली के छत से प्लास्टर गिर गया था। जिसके बाद उक्त स्कूल मे दो कमरों के साथ एक बरामदे बनाने का काम शुरू हुआ परन्तु निर्माण कार्य आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण उक्त स्कूल मे दो पाली मे बच्चों की कक्षाए लगाई जा रही है जिससे बच्चों के पठन पाठन के साथ ही शिक्षको को कई समस्या से जूझना पड़ रहा है। सूत्रों की माने तो इसी स्कूल के खाली जगह पर हाई स्कूल बनाने की स्वीकृति मिल चुकी थी उस पर स्कूल के खाली जगह मे हुए अतिक्रमण ने ग्रहण लगा दिया जिसके कारण वर्तमान मे बच्चों को हरदी कला टोना या फिर सिरगिट्टी आना पड़ रहा है। यहां पूर्व के बने कक्षा पाँचवी,पहली व तीसरी का छत पुरी तरह जर्जर हो चुका है जिसमे से बरसात का पानी बच्चों के ऊपर टपक रहा है छत के प्लास्टर को गिरते देख शिक्षक बच्चों को बरामडे मे पढ़ाने मजबूर है। इसी तरह की स्थिति धुमा,बसिया,के साथ ही नगपुरा मे है जहाँ निर्माण कार्य लापरवाही पूर्वक कछुए की चाल की तरह कराया जा रहा है।

(स्कूल मे फुके राशि बावजूद गिरा था छत का प्लास्टर) उक्त स्कूल मे दो वर्ष पहले पूर्व सरपंच द्वारा लाखों रुपए की लागत से छत मरम्मत का कार्य कराया गया था परन्तु वह छत का अंदरूनी हिस्सा मरम्मत के अगले सत्र ही भरभरा कर गिर गया था। वर्तमान मे सभी कमरों की स्थिति काफी दयनीय है सभी कमरों के छत के साथ है दीवारों पर लम्बी लम्बी दरारे आ चुकी है छत का प्लास्टर पापड़ी बनकर गिर रहा है धीरे धीरे यह भवन जानलेवा बनता जा रहा है।

(स्कूल परिसर मे नशाखोरी व जुआ)
उक्त स्कूल परिसर शाम ढलते ही नशा खोरो का अड्डा बन जाता है जों नशा खोरी करने के बाद शराब की बोतल स्कूल प्रांगण सहित कमरों मे फेक दे रहें है। उक्त स्कूल मे बाउंड्रीवाल तो है परन्तु स्कूल की खाली भूमि से आज भी अवैध कब्जा नही हट पाया है जिन लोगों के द्वारा स्कूल के पिछले हिस्से का बाउंड्रीवाल तोड़ दिया है जिसके चलते न सिर्फ नशेड़ी बल्कि जुआ खेलने वाले भी इसे अपना अड्डा बना लेते है और नल वगैरह को छति पहुंचा रहें है।

(नगपुरा, धुमा, बसिया मे निर्माण कार्य कछुवे के चाल पर) जनकारी के मुताबिक उक्त स्कूल के साथ ही ग्राम पंचायत धुमा मे हाई स्कूल भवन,बसिया व नगपुरा के प्रायमरी स्कूल भवन बनाने का काम कुछ वर्ष पहले शुरू करवाया गया था यहां संबंधितो के द्वारा कार्य काफी धिमी गति से कराया जा रहा है। जिसके चलते एक ओर बनने वाले भवन के गुडवत्ता पर सवाल उठ रहें है वही दुसरी ओर नए भवन नही बनने से नौनिहाल जर्जर भवनो पर बैठने मजबूर है।

