आचार्य पं.विक्रम अवस्थी के द्वारा प्रातःकाल हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया पूजन।
बिलासपुर / निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 माता चौरा स्थित नव निर्मित मंदिर मे कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना विधि-विधान के साथ की गई इसके पूर्व क्षेत्र के महिलाओं व युवतियों ने सर पर मंगल कलश धारण किए हुए भव्य कलश शोभा यात्रा में शामिल हुई।

कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ हुई जो पुरे सिरगिट्टी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची जहाँ आचार्य पं.विक्रम अवस्थी के द्वारा प्रातःकाल हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं का अभिषेक कराया गया।

श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ प्रतिमाओं की स्थापना की गई पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया इस अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

उक्त आयोजन मे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक सामिल हुए जिन्होंने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए क्षेत्र वाशियो की खुशहाली की कामना किए इस दौरान भारी संख्या मे श्रद्धांलू मौजूद थे।


