बिलासपुर //सिरगिट्टी// – पुराने विवाद के चलते कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक को मौत के घाट उतार कर युवक के शव को झाड़ी के बिच पानी मे फेक दिया। पुलिस इस मामले के तह तक जाने के लिए दर्जन भर से अधिक संदेहियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। उक्त घटना थाना सिरगिट्टी अंतर्गत चुचुहियापारा नयापारा की है जहाँ पानी के बीच नयापारा निवासी कैलाश ध्रुव पिता विजय ध्रुव का शव पुलिस को मिला है। मृतक बिते दिनों घर से काम के लिए निकला था परन्तु वापस घर नहीं आया इसी बीच युवक के साथी संजू व सोनू यादव युवक के घर गए और उनके परिजनों को काजू नवरंग, लाला, कोंदा, धर्मेंद्र, रितु, नमन द्वारा बाईक से खींचकर मारपीट करने की जानकारी दी युवकों ने बताया की हमसे भी मार पीट की गई है। परन्तु हम लोग वहाँ से भाग निकले उन लोगों ने टंगिया से कैलाश के सर पर वार किया है जिसके चलते ओ नहीं भाग पाया जानकारी मिलने पर परिजन वहाँ पहुँचे परन्तु वहाँ कुछ नहीं दिखा न ही घटना की किसी ने जानकारी दी। घटना के बाद परिजन थाना सिरगिट्टी पहुंचकर युवक की अपहरण का रिपोर्ट दर्ज करानी चाहि परन्तु रिपोर्ट दर्ज न करते हुए थाने से सभी को चलता कर दिया। जिसके बाद शनिवार को युवक की लाश सतनामी मोहल्ले के पास एक घर के पीछे पानी मे पाया गया। युवक के सर पर गहरा निशान पाया गया है इस मामले मे पुलिस ने कई संदेहियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस मामले मे आरोपियों की गिरफ्तारी होने की बात पुलिस कर रही है।

(पुलिस दिखाती ततपरता तो बच सकती थी युवक की जान )
जानकारी के मुताबिक परिजन घटना के बाद तत्काल थाना सिरगिट्टी पहुंचे व पुलिस को सारी घटना की जानकारी दिए परन्तु पुलिस ने सभी की बातो को अनदेखा कर दिया। परिजनों के मुताबिक अगर समय रहते पुलिस वहाँ पहुंच कर युवक की तलाश सहित घटना स्थल पर पूछताछ करती तो शायद युवक घायल अवस्था मे मिल जाता।
(अवैध कारोबार का गढ़ बना इलाका ) लोगों ने बताया की यह इलाका पुलिस के देख रेख से बाहर होने के कारण अवैध गतिविधि का गढ़ बन चुका है। यहां हर प्रकार के नशे का समान असानी से मिल जाता है,न ही कभी पुलिस गस्त करती है न कभी किसी के ऊपर कार्रवाई हुई है लोग बेरोकटोक यहां अवैध करोबार मे लिप्त है।
(सड़क के साथ ही कई जगह खून के निशान) उक्त घटना को कई लोगों ने देखा परन्तु किसी ने किसी से जिक्र ही नहीं किया न ही इस घटना के चश्मदित गवाह बने जब इस मामले के बाद युवक का पता नहीं चला तब, कुछ युवकों ने घटना स्थल पर पहुंचकर खून के छींटे व कीसी के घसीटने के निशान देखे, तब किसी अनहोनी होने का आशंका जताए,दो घरो के बीच वाले स्थान पर भी खून के धब्बे दिखे जिसके बाद पानी के बीच युवक का सर दिखा, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। तब जाकर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

