– रेलवे ने फिर दोहराई गलती पहले अधूरे अंडर ब्रिज निर्माण अब काउ कैचर लगाने 11 दिनों के लिए आवागमन बंद करने का निर्णय।
– स्कूली बच्चों के साथ ही व्यापारी,एम्बुलेंस होगा प्रभावित।
बिलासपुर – बिलासपुर रेलवे द्वारा एक बार फिर क्षेत्र की जानता परेशान करने की तैयारी मे है रेलवे की लापरवाही का नतीजा आमजन को भुगतना पड़ेगा। दरअसल इस बार रेलवे द्वारा सिरगिट्टी तारबाहर अंडर ब्रिज को पुरे 11 दिनों के लिए बंद करने का फरमान जारी किया गया है। जिस फरमान के बाद इस ब्रिज से आवागमन करने वाले लोगों के माथे पर चिंता की लकीर दिखने लगी है अंडर ब्रिज पर काउ कैचर लगाने 15 जुलाई से 25 जुलाई तक पूरे 11 दिनो के लिए ब्रिज से आवागमन बंद करने का फैसला लिया गया है। रेलवे की माने तो अंडरब्रिज में मवेशियों के जमावड़े और जाम की स्थिति को देखते हुए रेलवे द्वारा ब्रिज के दोनों ओर काउ कैचर लगाने का काम किया जाएगा। रेलवे द्वारा यह फैसला आमजन की परेशानियों को अनदेखा करते हुए लिया गया है जों एक बार फिर इस अंडर ब्रिज से आवागमन करने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी पैदा कर देगी। दरअसल यह शहर का सबसे व्यस्ततम अंडरब्रिज है जहाँ से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं रेलवे ने इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के लिए चुचुहिया पारा स्थित अंडर व ओव्हर ब्रिज को बताया है जिसके चलते न केवल इस क्षेत्र मे यातायात का दबाव बढ़ेगा बल्कि अधिक दुरी तय कर लोग एक बार फिर परेशानी से जुझते नजर आएँगे।

(स्कूली बच्चों के साथ ही कई लोगों की चिंता बढ़ी) उक्त अंडर ब्रिज के बनने के बाद स्कूली बच्चो के साथ ही इस ब्रिज से आवागमन करने वाले लोगों मे खुशी की लहर थी वही चेहरे एक बार फिर इस फरमान के बाद मुरझा गई है। दरअसल यह ब्रिज स्कूली बच्चों व महिलाओ के आवागमन के लिए काफी हद तक सुरक्षित था परन्तु इसके बंद होने से आमजन के साथ ही उन्हें भी सुनसान वाले इलाके से आवागमन करना पड़ेगा इसके साथ ही उन्हें अधिक रास्ता तय कर अपने अपने स्कूल व अन्य जगह जाना पड़ेगा।

(रेलवे ने फिर दोहराई पूर्व मे की गई गलती)
गौरतलब हो की इससे पहले भी रेलवे ने आधा अधूरी अंडर ब्रिज का निर्माण करवाया था लोगों के मांग व आंदोलन के बाद इसे भी फाटक रहित किया गया और उस अंडर ब्रिज से जोड़ते हुए सिरगिट्टी के तरफ भी ब्रिज का निर्माण कराया गया। जबकी ब्रिज के अंदर मवेशियों का जमावड़ा कई सालो से देखा जा सकता है। अंडर ब्रिज के निर्माण बिते वर्ष ही हुआ है रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान काउ कैचर निर्माण करती तो शायद अचानक अंडर ब्रिज को बंद करने की नौबत नहीं आती।
(रात्रि मे भी कीया जा सकता है काउ कैचर लगाने का काम)
ब्रिज के दोनों ओर काउ कैचर लगाने का काम रेलवे द्वारा रात को भी आसानी से कराया जा सकता है। पूर्व मे भी इस तरह के कई कार्य रेलवे ने लोगों की आवाजाही बाधित न करते हुए किया है। अंडर ब्रिज के बंद होने से इस ब्रिज से आने जाने वाले हर वर्ग के लोगों को काफ़ी दिक्क़तो का सामना करना पड़ेगा रेलवे चाहे तो लोगों को राहत दे सकती है।

