नवसंवादा जनहित
– क्षेत्र के कुछ इलाकों मे विधुत केबल झुके खुले पड़े फ्यूज बॉक्स दे रहा दुर्घटना को निमंत्रण ।
– वर्षो पुराने सीमेंट के पोल झुके बदलने विभाग नहीं दे रहा ध्यान।

बिलासपुर- जिले के सिरगिट्टी इलाके मे वर्षों पुराने बिजली पोल के सहारे जगह-जगह झूल रहे तारों व अव्यवस्थित खुले पड़े फ्यूज बॉक्स के कारण वहा के रहवासी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगो का कहना है की इसकी कई दफा शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा न ही विद्युत तार को उपर करवा रहा है न ही झुके विधुत पोल को बदलने मे रूचि दिखा रहे है लिहाजा बिजली के झूलते तार और खुले फ्यूज बॉक्स के कारण हादसे होने का अंदेशा बना हुआ है। सिरगिट्टी के आदर्श नगर मुख्य गली सहित तपस सरकार के साथ ही उस गली मे रहवाशियों के घरो के ठीक सामने महज 8-9 फिट के उपर वर्षो पुरानी खुली विधुत केबल झूल रहा है वही जगह जगह लगाए गए मीटर बॉक्स के साथ ही फ्यूज बॉक्स बिना दरवाज़े के खुला पड़ा हुआ है। बन्नाक चौक निवासी रमेश राठौर के घर के सामने वर्षो पुरानी विधुत पोल पूरी तरह झुक चुकी है जिससे चलते एक ओर एलटी तार मे तनाव हो रहा है वही दूसरी तरह एलटी तार सड़क से महज कुछ ही उपर झूल रही है इसके साथ ही क्षेत्र के कई इलाको मे विधुत केबल लोगो के घरो गेट से महज कुछ ही दुरी पर है जिससे कभी भी कोई भी अप्रिय दुर्घटना घटित हो सकती है। इसके साथ ही नयापारा निवासी गिरधारी सिंह के घर से लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के निचे लगे फ्यूज बॉक्स बिना दरवाज़े के अव्यवस्थित तरिके से पड़ा हुआ है। जिसमे से निकली विधुत केबल नाली को छूता हुआ निकला है इसके साथ ही मुख्य सड़क किनारे लगाए गए मीटर बॉक्स खुले अवस्था मे पड़ा हुआ है। लोगो का कहना है की खुदा न खास्ता कोई बड़ा हादसा हो जाए तो फिर इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा दरअसल लोगो ने बताया की इन सब स्थिति से विभाग को अवगत कराया गया है परन्तु उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके चलते हमें हर समय हादसा होने का भय रहता है।

(इन स्थानों मे झुके पोल व जमीन से महज कुछ ही दुरी पर झूल रही तारे)
बन्नाक चौक सिरगिट्टी के बहोरन धुरी के घर के सामने विधुत पोल झुकने के कारण मुख्य सड़क से महज 8 फिट की ऊचाई मे चालू विधुत केबल झूल रहा है वही सिरगिट्टी आवास पारा जयहिन्द नगर मे कई सिमेंट के पोल झुके हुए है। हालांकि उसमे से कुछ को विभाग द्वारा सीधा कराया गया है परन्तु कई पोल अभी भी झुके हुए है इसके साथ ही शहरी विधुतिकारण के तहत वार्ड क्रमांक 10 के सत्या नगर मे खम्बे लगाए गए है जिसपर तार खींचने का कार्य भी हो चूका है परन्तु उसे चालू लाइन से नहीं जोड़ा गया है जिसके चलते वहा के निवासी दूर से बिजली लाईन खींचने मजबूर है ।

(लगातार मांग व आंदोलन के बाद भी सुधार नहीं पार्षद ने सौपा ज्ञापन) निगम क्षेत्र सिरगिट्टी मे बिजली संबंधित कई शिकायत हुई लोगो ने आंदोलन स्वरूप कार्यालय का घेराव किया परन्तु उनकी शिकायत का समाधान न हो सका। वार्ड पार्षद पुष्पेंद्र साहु के द्वारा सिरगिट्टी कार्यालय के एई बी.बी. जायसवाल को ज्ञापन सौंप बताया की क्षेत्र मे बिजली की आँख मिचौली के साथ ही ओल्टेज कम ज्यादा होने से निगम के कई मोटर खराब हो चुके है। जिसके चलते लोगो को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है इसके साथ ही वार्ड के कई इलाकों मे पूर्व के हुए काम आज भी अधूरा पड़ा हुआ है ट्रांसफार्मर लगना बाकी है। रात्रि मे स्टाप द्वारा काम मे लापरवाही बरती जाती है जिसके कारण कई समस्या निर्मित होती है।
(वार्ड 10 सिरगिट्टी मे ही विभिन्न समस्या गिनाई )

आदर्श नगर मे KGN मंजिल गली में ट्रांसफार्मर हेतु खम्बा लगा है पर ट्रांसफार्मर अभि तक नहीं लगा है। सिरगिट्टी हाई स्कूल के पास ट्रांसफार्मर लगा था उसे निकाल कर गोकले नाला के ट्रांस्फॉर्मर से चेंज कर दिया गया मगर स्कूल के पास ट्रांस्फॉर्मर नहीं लगा । पप्पू प्लाट के पास का फाइल जमा हुआ मगर कार्य नहीं हुआ ।सत्यनगर का केबल बिछा मगर लाइन अभी तक नहीं जुड़ा है।भवानी नगर का केबल जुड़ना था जोकि साहू भवन तरफ खम्बे नहीं होने से काम आता । स्कूल वाले ट्रांस्फॉर्मर का लोड बढ़ाना था और एक खम्बा बढ़ाना था ।सिरगिट्टी माता चौरा के ट्रांस्फॉर्मर का लोड बढ़ाना या नया एक और ट्रांस्फॉर्मर लगवाना ।

