– थाना सिरगिट्टी अंतर्गत हुआ एक और चाकूबाजी गंभीर हालात मे युवक अस्पताल मे भर्ती।
बिलासपुर // थाना सिरगिट्टी अंतर्गत अपराध तेजी से अपना पैर पसार रही है क्षेत्र मे चोरी सहित मारपीट के मामले लगातार सुनने मे आ रहा है जहाँ एक बार फिर चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैला दिया है। ताजा मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत चुचुहियापारा फ्लाई ब्रिज के समीप मोमिनपारा इलाके मे घटी जिसमे विवाद के बाद एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार मोमिनपारा निवासी समीर अली और प्रिंस ओगरे के बीच पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को दोनों के बिच जमकर विवाद हुआ। दोनों मे विवाद इतना बढ़ गया की मामला चाकूबाजी तक आ गया समीर नें गुस्से मे आकर प्रिंस पर चाकू से वार कर दिया जिससे ओ घायल हो गया । मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। वही इस घटना के बाद आक्रोशित प्रिंस के साथियों ने समीर की एक्टिवा स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना प्रभारी रजनीश सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुचे व जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में आगजनी और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है वही इस मामले मे पुलिस कुछ संदेहियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।

(क्षेत्र मे तेजी से पनप रहा नशे का कारोबर)
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस इलाके में यह घटना घटी वह नशे का गढ़ बनता जा रहा है। चुचुहियापारा और मोमिनपारा क्षेत्र में लगातार नशे के सौदागर सक्रिय हैं और आये दिन चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही जिसके कारण सामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं इससे क्षेत्र का वातावरण आए दिन बिगड़ता जा रहा है। नागरिको नें ऐसे लोगो पर सख्त कार्यवाही के साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग लगातार नहीं होने से अपराध बढ़ना बताया है पुलिस प्रशासन को इस इलाके में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर इलाके को सुरक्षित बनाया जाए ताकि आम लोग चैन की जिंदगी जी सकें।

(स्कूल से निकले छात्र से मारपीट व चाकू से हमला) बिते 24 मार्च को सिरगिट्टी बस्ती स्थित हाई स्कूल मे परीक्षा दिलाकर निकल रहें बन्नाक चौक निवासी रजनीश मरकाम पर नयापारा के कुछ युवकों नें मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस मामले की खबर से क्षेत्र के साथ ही स्कूल मे हड़कंप मच गया इस मामले मे पुलिस नें कुछ युवकों पर अपराध भी दर्ज किया। इसके साथ ही क्षेत्र मे बिते माह दुकानों व मकानो से सोने चांदी के महंगे आभूषण की चोरी हुई थी परन्तु अभी तक उस मामले मे चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

