– सिरगिट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित डबरी का मामला।
बिलासपुर- निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 स्थित डबरी मे अवैध उत्खनन का कारनामा लगातार जारी है यहां पहले एक तालाब की मिट्टी की खुदाई कर मिट्टी बेचीं गई वही अब वहाँ की डबरी पर बिते कुछ दिनों से अवैध खुदाई युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी शिकायत होने पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए दो मिट्टी से भरे हाईवा व मिट्टी खुदाई मे लिप्त जेसीबी पर सिल की कार्रवाई की गई है। निगम क्षेत्र सिरगिट्टी सहित दढहा मे अवैध उत्खनन कार्य बिते कुछ दिनों से जारी है सिरगिट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित डबरी मे एक ट्रांसपोर्टर के द्वारा न जाने किसके आदेश व शह पर बिते कुछ दिनों से डबरी मे जेसीबी लगाकर मिट्टी की बेतरतीब खुदाई की जा रही थी वही उस मिट्टी को हाईवा मे भरकर निजी जमीन मे डाला जा रहा है। जिसकी शिकायत होने पर विभाग द्वारा टीम गठित कर बुधवार की रात मौके मे पहुंचकर मिट्टी भरे दो हाईवा क्रमांक सीजी 10- सी 9804 व सीजी 10-एक्स 0682 व एक जेसीबी पर कार्रवाई करते हुए उसे सिल कर दी गई है। इससे पहली भी इस वार्ड के तालाब मे खुदाई के दौरान शिकायत होने पर टीम द्वारा रातो रात कार्रवाई की गई थी परन्तु कुछ दिनों के बाद अवैध खुदाई पुनः शुरू कर दी गई अब देखना होगा खनिज विभाग द्वारा इस मामले मे उक्त माफिया के खिलाफ किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।

(लगातार चलते भारी वाहन सड़क खराब निगम की नाली भी तोड़ी) वार्ड मे जिस स्थान पर अवैध खनन की मिट्टी हाईवा मे भरकर अन्य जगह पर ले जाने का कार्य किया जा रहा उक्त भारी वाहनो के चलने से मुख्य सड़क पर कीचड ही कीचड हो गया है। वही वाहनो के द्वारा निगम द्वारा बनाए नाली को भी तोड़ दिया गया है जिसके चलते आगे चलकर लोगो को नाली से पानी निस्तारी की समस्या उत्पन्न होंगी इसके साथ ही पहले से दरार खाई मुख्य सड़क कई हिस्से मे टूट रही है।

(आंगनबाडी मे बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित)
मिट्टी खुदाई करके भारी वाहन आँगन बाड़ी के सामने से ही निकाला जा रहा है जिसके चलते पाईप लाइन पूरी तरह छतिग्रस्त हो चुकी है। नाली व उस पानी के लाईन से लगातार पानी के एक स्थान पर जमा होने से सड़क पूरी तरह कीचड मे तब्दील हो चुकी है। जिस वजह से एक तरफ आंगनबाडी तक बच्चे नहीं पहुंच पा रहें है वही दूसरी तरफ वहाँ का पाईप लाईन तोड़ दिया गया है जिससे कुछ घरो के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र मे पानी नहीं पहुंच पा रही है ।

(दिनेश मिश्रा) खनिज अधिकारी
सिरगिट्टी इलाके मे तालाब व डबरी मे किसी के द्वारा हाईवा व जेसीबी लगाकर मिट्टी की खुदाई व उसे अन्य जगह बेचने की शिकायत मिली जिसपर टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए जेसीबी व हाईवा सिल की गई है।

