– शराब भट्ठी से सिरगिट्टी जाने वाले मार्ग पर कई अवैध शेड निर्माण नाली सफाई करने जगह नहीं।


बिलासपुर – निगम क्षेत्र सिरगिट्टी स्थित शराब भट्ठी के चलते लगातार हो रही दिक्क़त सहित आम जनो की समस्या को देखते हुए उच्च अधिकारियो के आदेश के बाद निगम के अतिक्रमण अमले के द्वारा शराब भट्ठी के सामने अवैध शेड पर कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया गया। जैसे ही इसकी जानकारी शराब भट्ठी से संबंधितो को हुई मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण अमले की इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया और अतिक्रमण निवारण दस्ते के प्रभारी के साथ विवाद की स्थिति बन गई। मामला बिगड़ता देख लोगो को सात दिनों के भीतर अपना कब्जा हटाने मोहलत देकर अमला वापस लौट गया। गौरतलब हो की उक्त शराब भट्टी के चलते प्रतिदिन यहां यातायात बाधित होने के साथ ही सिरगिट्टी रेलवे फाटक के आगे बन्नाक चौक की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते के साथ ही शराब भट्ठी के आसपास कई दुकानदारों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा है स्थानीय लोगों की शिकायत भी थी की शराब भट्ठी के आसपास अवैध चखना दुकानों से बस्तीवासियों को दिन-रात परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायत के बाद निगम के उच्च अधिकारियो के आदेश पर पूर्व मे कुल 17 लोगो को नोटिश जारी करनें की बात कही जा रही है जिसमे से दो के अवैध शेड को हटाया गया है वही अन्य 15 लोगो नें स्वयं से कब्जा हटाने की बात की जिसपर अमला वापस लौट गया प्रभारी द्वारा आगे कार्रवाई करने की बात कही गई है ।

