डीएमएफ घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व IAS रानू साहू सहित 9 अधिकारियों व अन्य की संपत्ति अटैच की है। ईडी की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक ईडी, रायपुर ने 9 दिसंबर को भूमि,आवासीय संपत्तियों, सहित 21.47 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों की कुर्की की है।

(इनकी संपत्ति की गई कुर्की)
रानू साहू, आईएएस, माया वारियर, राधेश्याम मिर्जा, भुवनेश्वर सिंह राज, वीरेंद्र कुमार राठौड़, भरोसा राम ठाकुर, संजय शेंडे, मनोज कुमार द्विवेदी, ऋषभ सोनी और राकेश कुमार शुक्ला शामिल हैं।

