– सिरगिट्टी परिक्षेत्र में असमाजिक तत्वों के बढ़ते उत्पात से क्षेत्र वासी परेशान।
– वार्डो में अवैध शराब,गांजा,मेडिकल मे नशीले पढ़ार्थ की बिक्री पर रोक लगाने सौपा ज्ञापन।
बिलासपुर सिरगिट्टी –
निगम क्षेत्र सिरगिट्टी मे आए दिन हो रहें लूटपात,चाकूबाजी सहित नशीले पदार्थ की बिक्री व चोरी जैसे मामलो पर लगाम लगाने व इलाके मे शांति व्यवस्था स्थापित करने क्षेत्र के नवयुवक संघर्ष समिति के द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम संबंधितो को ज्ञापन सौपे है। समिति ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की नगर निगम सिरगिट्टी के परिक्षेत्र में बढ़ते अपराध जैसे नशा खोरी, गुटों में लड़ाई-झगड़े, चाकूबाजी लूटपाट,आपसी रंजिश में सार्वजनिक झगड़े, राह चलते गाली गलौच रहवासियों क्षेत्रो में अवैध नशा के उपलब्धता से क्षेत्र के हरवर्ग असहज अपनो व परिवार जनो के लिये चिंतित हैं।

छोटी सी कहासुनी बहस में दल के दल नाबालिग व बालिग दिग्भ्रमित हथियार बन्द युवाओ का जमावड़ा कई खूनी संघर्षों को जन्म दे रहा। स्थानीय व बहरी असमाजिक तत्वों के बढ़ते प्रकोप क्षेत्र के रहवासियों मे भय,व्यवसाय के संचालन में जोखिम इत्यादि से सहमे व असहज है। युवकों ने बताया की आए दिन क्षेत्र मे चोरी हो रहा है जिसका मुख्य कारण इलाके मे बिना रोक टोक गली मोहल्ले मे खुली अवैध कबाड़ की दुकाने है लोगो ने बताया की सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

पुलिस का भय अपराधियों मे दिखाई नहीं दे रहा है समिति ने कई मांगो के साथ उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,पुलिस महानिरिक्षक ,बिल्हा विधायक के नाम पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप इस ओर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग किए है। इसके साथ ही इस ओर ध्यान नहीं देने व अवैध कारोबार पर विराम नहीं लगने पर तीनों वार्डो में समग्र बैठक कर शांति भंग करने वालो के खिलाफ बड़े स्तर पर सामूहिक पैदल मार्च कर क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था के स्थापन हेतु शांति पूर्ण ढंग से कलेक्ट्रेट का घेराव करने की बात कहे है ।

