– रेलवे ट्रेक के निचे मिले खून से लथपथ शव का पर्दाफास युवक ने की थी हत्या।
– सिरगिट्टी स्थित ओवर ब्रिज के निचे झाड़ियों मे छुपाया था लाश।

बिलासपुर – आखिरकर सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र ओवर ब्रिज के निचे बीते दिनों रेलवे ट्रेक के समीप मिले एक युवक की खून से लथपत लाश की गूथी सुलझाने मे सिरगिट्टी पुलिस को सफलता मिल गई दरअसल आरोपी ने जिसे दुर्घटना का रूप देने ए खुनी खेल खेला वह मामला हत्या का निकला। जिसका पर्दाफास पुलिस ने कर दिया अब इस हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त मे है पुलिस ने आरोपी से हत्या मे उपयोग लाने वाले मोटर सायकल के शॉकप भी बरामद कर ली है। औद्योगिक परिक्षेत्र सिरगिट्टी ओवर ब्रिज के निचे एक युवक की लाश देखी गई जिसकी सुचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई मौके पर पहुँचे पुलिस व फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से जांच किया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चेंयूरी मे रखवा कर जांच मे जुटी रही। इस दौरान पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली की मृतक को अंतिम बार एक युवक के साथ देखा गया था। जिसके बाद पुलिस संदेही युवक महावीर ईटा फैक्ट्री मे काम करने वाले ग्राम पुडू थाना रतनपुर निवासी अविनाश दास मानिकपुरी पिता मधु दास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष को थाने लाकर पूछताछ की पहले तो युवक पुलिस को गुमराह करने लग परन्तु पुलिस के कड़ाई के आगे युवक द्वारा युवक का हत्या करना कबूल कर लिया जिसके बाद आरोपी ने पुलिस को बताया की मृतक से उसका पुराना विवाद था।

और वो मौके के तलाश मे था बीते बुधवार की रात युवक को बुलाया व दोनों मिलकर शराब पिए जिसके बाद आरोपी ने पहले से छुपा कर रखे स्टील के शॉकप से युवक के सर पर वार करते हुए उसे मौत की नींद सुला दिया जिसमे बाद उसके मोबाईल व स्प्लेंडर बाइक को लेकर मौके से भाग निकला इस दौरान पुलिस को बताया की मृतक के मोबाईल व मोटर सायकल को अन्य जगह छुपा दिया था जिसे पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हवालात के पिछे भेज दिया है उक्त मामले को सुलझाने थाना प्रभारी विजय चौधरी, वीरेंद्र सिंह नेम मनोज राजपूत, सज्जू अली,मनीष सिंह, श्याम साहू,प्रकाश तिवारी,केशव मार्को,मनोज बघेल,पवन बंजारे की अहम भूमिका रही ।

