
बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के नवाडीह चौक मे तेज रफ़्तार दो मोटरसाइकिल में भिड़त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।बताया जाता है कि दोनों मोटरसाइकिल में कुल चार लोग सवार थे। जैसे ही दोनों बाइक नवाडीह चौक में पहुंची आपस में भिड़ गए, और टक्कर इतनी तेज थी की दोनों बाइक में सवारी युवक सड़क पर दूर जाकर गिरे,मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई. घटना के दौरान आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.पुलिस मौके पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक औऱ घायलों की शिनाख्त कर रही है समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने बाइक नंबर औऱ मिले दस्तावेज से शिनाख्त कर रही है घायलों मे एक युवक की हालत नाजुक बतायी जा रही है.।

