बिलासपुर – शिक्षा दिवस के अवसर पर सिरगिट्टी स्थित समस्त विद्यालयों मे शिक्षक दिवस मनाया गया इसी कड़ी मे सेंट जेवियर्स स्कूल मे शिक्षक दिवस के अवसर पर एक दिन शिक्षको के नाम अंतर्गत कार्यक्रम किया गया।

इस दौरान यहां स्कूल मे पढ़ने वाले पाँचवी से आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों को ही छोटे बच्चों का कक्षा शिक्षक बनाकर कक्षा मे भेजा गया जहाँ शिक्षको की तरह बच्चे वस्त्र धारण किए हुए थे जिनके द्वारा अपने से छोटे बच्चों को खेल खेल मे पढ़ाई करते हुए पोयम गणित के साथ ही गुरु की महत्व को समझाया व बच्चों से कुछ चुटकुले आदि सुने।

वही दूसरी ओर शिक्षक व जनप्रतिनिधि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम मे मुख्य अथिति के रूप मे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भृगु अवस्थी सामिल हुए। जिनके द्वारा सभी बच्चों व शिक्षको को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए बताया की भारतीय संस्कृति गुरु और शिष्य के रिश्ते को बहुत महत्व देती है। यह दिन न केवल डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का उत्सव है,बल्कि यह शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत का भी सम्मान करता है इस तरह के आयोजन से न सिर्फ बच्चों मे संस्कार बढ़ता है बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की इक्षा शक्ति बढ़ती है सीओओ प्रभाकर पठनायक ने कहा की शिक्षक वह दीपक हैं जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। वे न केवल किताबों का ज्ञान देते हैं,

बल्कि जीवन की मूलभूत सीख भी सिखाते हैं कार्यक्रम को अंतिम कड़ी देते हुए अतिथियो को श्री फल साल व पौधे देकर सम्मानित किया गया इस दौरान प्रचार्या संतोषी डाकवा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हम बड़े ही भाग्यशाली है की भारत भूमि मे सबसे पहले संस्कृति जो हमें सब कुछ सिखाता है। शिक्षा एक ऐसा धन् है जिसे बाटने से व घटने के बजाय बढ़ता है। इस दौरान बच्चे भी शिक्षको सहित मेहमान बनकर पहुचे अन्य स्कूले के शिक्षको का श्रीफल व शाल देकर सम्मानित किया गया इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।
।। ——————-🗞️——————-।।

