
बिलासपुर/सिरगिट्टी-
सिरगिट्टी बन्नाक चौक स्थित मुक्तिधाम मे शनिवार की रात जलती चिता के सामने एक काले वस्त्र धारण किए हुए महिला हवन-पूजन करने बैठे हुई थी इस दौरान स्थानीय लोगो सहित दाह शंष्कार होने वाले के परिजनों ने देखा जिसके बाद वहा लोगो की भीड़ जुट गई आसपास के लोगों ने किसी अनहोनी होने की आशंका से एकजुट होकर वहा से महिला तांत्रिक और उसके सहयोगियों को पकड़ कर सिरगिट्टी थाने लाया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी थाने पहुंचकर तात्रिक महिला व उसके सहयोगी से पूछताछ किए। वही जानकारों की माने तो उक्त युवक न्यू लोको कालोनी का निवासी शिव नाथ अघोरी है जो मंदिर मे पूजा पाठ करता है। युवक के अनुसार वह महिला उसकी गुरु है परन्तु अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका की उन लोगो ने पूजा पाठ करने उक्त शमशान घाट को ही क्यों चुना आखिर इसके पिछे का मामला क्या है बहरहाल तांत्रिक क्रिया की आशंका पर लोगों ने मरघट में मौजूद महिला और उसके सहयोगियों को पकड़ लिया है वही इस मामले मे थाना सिरगिट्टी प्रभारी विजय चौधरी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया की इस मामले मे पूछताछ जारी है।

