कन्हैया कौशिक – बिलासपुर
– राम-लक्ष्मण रावण संवाद सुनंने भीड़ उमड़ी।
– शोभा यात्रा की झांकियों को देख लोग हुए मंत्रमुग्ध।

न्याय की अन्याय पर, सदाचार की दुराचार,धर्म की अधर्म,गर्व की अहंकार, अच्छाई की बुराई,सत्य की असत्य पर जीत का प्रतीक पर्व बन्नाक चौक सिरगिट्टी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था इसीलिए इस दिन को वियजदशमी के नाम से भी जाना जाता है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंरपरा को निभाते हुए राम रावण संवाद सहित रावण दहन सहित मेले का आयोजन किया गया श्रीराम के अग्निबाण जैसे ही अधर्म के प्रतीक रावण की नाभि पर लगा वैसे ही रावण के पुतले धू-धू कर जल उठा। इस दौरान श्री राम के जयघोष के साथ मेला परिसर गूंज उठा ग्रामीण अचलो सहित आस पास के लोगो की आपार भिड़ इस बार बन्नाक चौक पर देखी गई रावण सवाद देखने लोगो की भिड़ उमड़ पड़ी
इस दौरान लोगो ने सभी नाराजगी को मिटाते हुए भाई चारे को बरकरार रखते हुए एक दूसरे से गले मिलती हुए एक दूसरे को सोन पता देकर इस पावन पर्व की बधाई दी।उद्योग नगरी दुर्गाउत्सव समिति सहित राम लक्ष्मण टोली सिरगिट्टी धाम के श्रद्धालुओं के सार्थक प्रयास से यह आयोजन सफल हुआ जिसमें सिरगिट्टी पुलिस ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
(शोभा यात्रा की झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध)
दशहरा पर्व के तहत श्रीसनातन धर्म सिरगिट्टी द्वारा के तत्वावधान में नगर में विशाल शोभायात्रा निकाला गया जो सिरगिट्टी बस्ती से निकलते हुए बन्नाक चौक पहुंची इस दौरान मांदर मंजिरे सहित श्री राम के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा उसी प्रकार बन्नाक से लंकापति रावण का रथ निकाला गया। श्रीराम की भूमिका में समीर अवस्थी,लक्ष्मण की भूमिका में नवीन अवस्थी,रावण की भूमिका में पोषण पांण्डेय ने अपनी भाव भंगिमाओं से आनंदित किया रावण ने दहाड़ लगाकर सभी को अचंभित कर दिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं,धर्म प्रेमियों और सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोभा यात्रा में शामिल झांकियों का स्वागत किया।
(विश्व हिन्दू परिषद ने चौक पर किया शस्त्र पूजा)
विश्व हिंदू परिषद के द्वारा विजयदशमी के पावन पर्व दशहरा के दिन सुबह पूरे विधि-विधान से मंत्रोचार के साथ शस्त्र पूजा की साथ ही सिरगिट्टी बन्नाक चौक पर भगवा ध्वज का स्थापना कराया। विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने शस्त्र पूजा में भाग लिया वही श्री राम व बजरंग बली के जयघोष से चौक गूंज उठा श्री राम के मंगलआरती में बजरंगी भाइयों के साथ बहने भी शामिल रहें।



