– अपने ही खेत मे मताई के दौरान इंजन पलटी जिसकी चपेट मे आए चालक।
– थाना चकरभाठा के ग्राम मगरउछला डिपरा पारा का मामला।
बिलासपुर सिरगिट्टी –
खेत मे मताई के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर इंजन पलट गई जिसमे चालक बुरी तरह दब गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई वही घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार विकास खण्ड बिल्हा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मगरउछला मे यह दर्दनाक हादसा तब हुई जब मगरउछला वार्ड क्रमांक 8 डिपरा पारा निवासी सूर्यकांत जोशी पिता बी.बी जोशी उम्र 55 वर्ष अपने मकान के पीछे अपने ही खेत मे ट्रैक्टर इंजन से जुताई करने के बाद बुधवार को मताई कर रहे थे। करीबन 12 बजे मताई के दौरान इंजन खेत मे पानी के बिच फ़स कर पलट गया जिसके निचे चालक बुरी तरह फ़स गया ट्रैक्टर को पलटते हुए आस पास काम कर रहे अन्य किसानो ने देखा परन्तु किसी को कुछ समझ नहीं आया जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को दी गई। पत्नी के साथ अन्य परिजन भी उस खेत के पास आए इस दौरान इंजन के निचे सिर्फ उनका पैर दिख रहा था जिसे बचाने उसकी पत्नी चिलाने लगी जिसे सुन आस पास काम कर रहे किसान भी आ गए धीरे-धीरे यह खबर पुरे गांव मे आग की तरह फ़ैल गई। बड़ी संख्या मे ग्रामीण घटना स्थल पर पहुचे व ट्रेक्टर इंजन मे दबे सूर्यकांत जोशी को निकालने जूझ गए लगभग एक घंटे के बाद उन्हें बाहर निकाला गया परन्तु तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी जोशी परिवार मे मातम पशर गया ।
(ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली को उठाने की भरकश प्रयास)
घटना के बाद वहा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई ग्रामीणों ने खेत मे भरे पानी के बिच उतरकर ट्रैक्टर इजन को हाथों व लकड़ी से उठाना चाहा ताकि सूर्यकांत जोशी को बाहर निकाला जा सके। परन्तु पानी मे धसे इंजन के पहिए व भारी भरकम वजन के चलते इंजन नहीं उठ रहा था जिसके बाद एक ट्रैक्टर इंजन की मदद से पलटे हुए इंजन को हटाया गया तब कही जाकर उसे बाहर निकाल मेड पर लाया गया परन्तु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
(चिख चिख कर रोने लगी पत्नी चाचा बोला मना किया रुकजा) मृतक की पत्नी शव देख चिख चिख कर रोने लगी इस दौरान मृतक के चाचा ने बताया की आज मत कर काम बाद मे कर लेना बोलकर मना करता रहा परन्तु ओ नहीं माना ट्रेक्टर इंजन को लेकर बिना कुछ खाए ही सिधे खेत मे आ गया। इस दौरान मृतक की माँ अपने बहु को रोने से मना करते हुए मत रो मै इस हालात मे खुद को कैसे संभालूंगी बोलकर विलाप करने लगी।
(मृतक सूर्यकांत जोशी) ———————————–
रविंद्र अंन्नत (प्रभारी थाना चकरभाठा)
ग्राम मगरउछला हमारे थाने क्षेत्र मे आता है परन्तु इस प्रकार घटना के संबंध मे किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी है अगर इस तरहघटना मे किसी की जान गई है तो मै दिखवाता हु।

