कन्हैया कौशिक – नव संवाद छत्तीसगढ़
-माँ महामाया दुर्गा उत्सव समिति मे भव्य भंडारे का आयोजन।
-माता के आरती मे उमड़ा जन सैलाब मांगे मंन्नत।
– सिरगिट्टी मे दर्जनों स्थानो पर बिराजी माँ जगदम्बा आकर्षण का केंद्र

शारदीय नवरात्र के आठवे दिन देवी मंदिरों सहित क्षेत्र के पंडालो मे भक्तों मे लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी बन्नाक चौक माता चौरा स्थित महामाया दुर्गा उत्सव समिति शितला माई मंदिर सहित त्रिपुर सुंदरी मरी माई मंदिर मे विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर हवन कराया गया। वही मंगलमय आरती मे श्रद्धांलूओ की भीड़ उमड़ पड़ी जहाँ आचार्य पंडित गौरव मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करते हुए बताया गया की मान्यता है कि नवरात्र के अष्टमी व नवमी के दिन माता स्वरूपा कन्याओं की पूजा-अर्चना कर उन्हें भोजन कराने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। जिसके तहत त्रिपुर सुंदरी मरी माई मंदिर मे कन्या भोज कराते हुए महाभंडारा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किए परंपरा के अनुसार नवरात्र के अंतिम दिन कन्या भोज कराया जाता है। साथ ही नौ दिनों तक माता का व्रत रखने वाले भक्त कन्या भेाज के बाद अपना व्रत तोड़ते ही त्रिपुर सुंदरी मंरिमाई मंदिर मे आदिकाल से विराजे माता को हर दिन अलग अलग श्रृंगार कराया जा रहा था अष्टमी के दिन माता का राजश्री श्रृंगार किया गया जिसे देखने भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी नवरात्र के अष्टमी के दिन रविवार को विधिवत पूजा अर्चना कर
108 कन्याओ को कन्या भोज कराते हुए उन्हें श्रृंगार भेंट करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किए।




अपने आस पास की खबरों के लिए सम्पर्क करें….कन्हैया कौशिक नवभारत,प्रधान संपादक नव संवाद(छत्तीसगढ़)
मोबाईल 9407666650,9827114324

