–सिरगिट्टी के कई सड़क हो चुकी है जर्ज़र आवागमन मे दिक्क़तो का समाना कर रहे लोग।
– बिजली आफिस से रेलवे लाइन तक की सड़क पूरी तरह जर्जर कई सालो से नहीं हो रही मरम्मत।

सिरगिट्टी – लोकसभा चुनाव परिणाम के पश्चात राज्य और केंद्र में पुनः भारतीय जनता पार्टी एनडीए मोदी सरकार बनने व चुनावी परिणाम के बाद आचार संहिता खत्म होते ही बिल्हा विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा अपने निवास में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र व क्षेत्रवासियो के विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों के निराकरण हेतु सक्रिय हो गये है। इसी के मद्देनजर सिरगिट्टी के भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने सिरगिट्टी परिक्षेत्र के नयापारा स्थित वार्ड क्रमांक 11-12 बिजली ऑफिस चौक से लेकर शिवा दुकान बजरंग चौक तक मुख्य मार्ग के निर्माण हेतु सहित क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं व नयापारा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थित और उसकी उपलब्धता उपयोगिता के संदर्भ में चर्चा किये एवं निराकरण कर नव सड़क निर्माण हेतु ज्ञापन सौपे जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुये। श्री कौशिक ने जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर सड़क निर्माण हेतु आवश्यक प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव जारी करने आदेशित किया साथ ही सिरगिट्टी स्थित तीनो वार्डो के गलियों में स्थित जर्जर सड़क के मरम्मत व नवीन सड़क निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने कहा। ज्ञापन सौंपने मुख्य रूप से सिरगिट्टी वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज दुबे,दिनेश दीनू कौशिक, द्रोण सोनकलिहारी, लक्की दुबे,सुनील सिंह,आंनद श्रीवास,कृष्णा पाण्डेय, सूर्यकान्त मिश्रा, लव मानिकपुरी,अनिल कोरी, विकास ध्रुव,आर्यन पाण्डेय,नानू यादव, हरीश यादव, हरिशंकर केंवट, गजेंद्र यादव अन्य यूथ बीजेपी के सदस्य गण सामिल रहे।

