– सूखे दिनों मे धूल तो अब बरसात मे कीचड से रराह होंगी मुश्किल ।
– लगातार की जा रही मरम्मत की मांग नही हो रही पुरी ।
– बड़े बड़े गड्ढों को पूर्व मे सिर्फ किया गया था पाटने का काम।
/////////-बिलासपुर सिरगिट्टी-/////////
बिलासपुर रेलवे के आधीन एक सड़क ऐसा भी है जहा लोग थम थम कर कदम रखते है दोपहिया वाहन चालाक तो आए दिन दुर्घटनाओ के शिकार हो रहे है लगातार सड़क बनाने की मांग के बाद रेलवे द्वारा सड़क पर गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया था जिसके बाद काम बंद कर दिया गया जैसे तैसे उस सड़क से आवागमन करने वाले लोगो ने सूखे दिनों धूल के बिच गुज़ार लिए परन्तु अब बारिश का मौषम उन्ही लोगो के लिए परेशानी का सबब बन जाएगा। बिलासपुर रेलवे परीक्षेत्र स्थित गजरा चौक से शारदा मंदिर तक की सड़क जर्जर हो चुकी है इस सड़क मे न केवल आम जनता आवागमन करते है बल्कि रेलवे के कई कर्मी इस सड़क का उपयोग कर रहे है वही रेल्वे स्टेशन आने के लिए बिलासपुर स्टेशन के उस छोर पर बसे सिरगिट्टी,कोरमी, बसिया,हरदी के लोग भी इसी सड़क से स्टेशन पहुंचते है यह सड़क रेलवे के आधीन होने के कारण मरम्मत से लेकर सारा काम रेलवे खुद कराती है परन्तु कई सालो से इस सड़क को अधिकारी अनदेखा कर रहे है जिसके चलते मामूली गढ्ढे अब विक्राल रूप ले रहे है।

हालही मे बारिस का मौशम सर पर है ऐसे मे बारिश का पानी गड्ढों पर भरकर लोगो की राहें तकलीफ से भर देगी और लोग दुर्घटना के शिकार होंगे उक्त सड़क की पूर्ण मरम्मत को लेकर बीते कुछ माह पूर्व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने रेलवे के डीआरएम से मिलकर अपनी व्यथा से रूबरू कराया था जिसके बाद उक्त सड़क पर मरम्मत सहित सड़क व स्ट्रीट लाइट लगाने आश्वासन दिया गया। काम शुरू भी हुआ लोगो को लगा की तारबाहर फाटक पर अंडर ब्रिज बनवाने की मांग पूरी करते ही रेलवे ने सड़क निर्माण को लेकर भी गंभीरता दिखाई सड़क पर गिट्टी व मुरुम डाल कर कुछ दुरी तक बड़े बड़े गड्ढे पाट दिए गए जिसके बाद काम बंद हो गया लोगो को लगा कुछ दिनों बे मौषम बारिश के चलते काम बंद हुआ होगा परन्तु देखते देखते महीनों गुजर गए अब मानो आठ माह गुजर गया परन्तु काम पूरी तरह बंद हो चूका है न ही ओ सड़क मे नए सड़क का निर्माण कराया गया नहीं लोगो का समाधान हुआ लम्बे समय बीतने के बाद भी रेलवे के संबंधित इस ओर ध्यान नही दे रहे है लिहाजा लोग उसी जर्जर सड़क से आवागमन करने मजबूर है ।

(रात्रि मे सड़क पर छाया रहता है घनघोर अंधेरा)
उक्त सड़क पर रात्रि के समय अंधेरे का साम्राज्य रहता है रात्रि मे रेलवे कर्मी सहित ग्रामीण इस सड़क का उपयोग करते है परन्तु सड़क पर रेलवे के द्वारा रात्रि मे किसी भी प्रकार की प्रकाश की व्यवस्था नही कराई गई है जिसके कारण कभी कभी लूट मार जैसी घटनाए भी घटित होती है रेलवे के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है ।
(इसी सड़क मरम्मत को लेकर लोगो ने चलाया था हस्ताक्षर अभियान सड़क पर रोपे थे धान)
सड़क की मांग करते करते लोगो की आँखे पथरा गई रेलवे के निष्क्रिय रवैए से परेशान लोगो ने रेलवे के खिलाफ एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाए जिसमे लगभग 1349 लोगो ने रेलवे के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। जिसके बाद बारिश होने पर सड़क मे चारो तरफ बारिश का पानी भर गया लोगो ने इस पर धान की खेती करने रोपा लगाए बावजूद स्थिति पुनः उसी प्रकार होने वाली है।

